कासगंज (गंजडुंडवारा)। कादरगंज रोड के समीप ग्राम नगरिया धीर में खेतों में बंबा का पानी आने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। किसानों ने अतिशीघ्र समस्या के निदान दिलाए जाने की मांग की है।
ग्राम सहमनपुर से पचपोखरा होता हुआ बंबा नगरिया धीर तक पहुंचता है। बंबा में पानी छोड़े जाने से बहाव तेज होने के कारण बंबा नगरिया धीर के समीप कट गया। जिससे आस-पास के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्र हो गए। किसानों की सरसों, गेंहू, तंबाकू की फसलों में पानी भर गया है। फसलों के जलमग्र होने से फसले बर्बादी की कगार पर हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
किसानों का कहना है कि सिंचाई को शीघ्र समस्या का निदान करना चाहिए। कटे हुए स्थान पर बंाध लगाया जाए और बंबा में जल का प्रवाह कम किया जाए, जिससे बंबा न कटे। ग्रामीणों ख्यालीराम का कहना है कि जब भी विभाग के द्वारा बंबा में पानी छोड़ा जाता है तो बंबा अक्सर ही कट जाता है, जिससे ग्रामीणों की फसलें जलमग्र हो जाती हैं। विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। ग्रामीण देशराज, दुलारे, लल्ला व छोटे ने अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग से समस्या के निदान की मांग की है।