फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fulfill wish of his late grandfather groom brought bride after seeing her off by helicopter

UP: स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हे ने किया ऐसा काम, देखने उमड़ा पूरा गांव...हो रही तारीफ

Thu, 28 Nov 2024 10:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 10:14 PM IST
सार

अपने पूर्वजों की इच्छा पूरा करना हर किसी का सपना होता है। आगरा में एक इंजीनियर ने अपने स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरा करने के लिए कुछ ऐसा ही किया, जिसकी वजह से उसकी खूब तारीफ हो रही है।
 

विज्ञापन
fulfill wish of his late grandfather groom brought bride after seeing her off by helicopter
विदा कराके लाया दुल्हन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जाट बाहुल क्षेत्र चाहरवाटी के रहने वाले इंजीनियर विवेक ने अपने स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए खुद की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया। दादा की इच्छा थी कि जब भी उसकी शादी हो तो दुल्हन हेलिकॉप्टर से आए। अब विवेक की शादी हुई तो वे अपने गांव में दुल्हन की हेलिकॉप्टर से ही विदा कराकर लाए।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'मौत' का यमुना एक्सप्रेस वे: 11 साल में हुए हादसों में 1320 ने गंवाई जान, सामने आई बड़ी वजह; बरतें ये सावधानी
विज्ञापन



गुड़गांव से हुई है शादी
गांव पंचायत अकोला के मजरा नगला परिमाल के रहने वाले इंजीनियर विवेक का विवाह गुड़गांव की रहने वाली नेहा के साथ हुआ है। बुधवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे इंजीनियर विवेक चाहर अपनी पत्नी नेहा चौधरी को लेकर हेलिकॉप्टर से कस्बा अकोला स्थित चौधरी चरण सिंह चाहर वाटी महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचे, तो बड़ी संख्या में हेलिकॉप्टर से आई दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीण भी मौके पर दौड़ पड़े।

ये भी पढ़ें -  तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा

स्वर्गवासी दादा की थी ये इच्छा
इस दौरान विवेक ने बताया कि स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी करने के लिए उसने हेलिकॉप्टर से विदाई कराने पर खर्च किया है। दूल्हे के पिता राकेश चाहर ने बताया कि विवेक ने अपने दादा की इच्छा पूरी करके उनका सिर भी ऊंचा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बेटा परिवार के हर सदस्य का बेहद ध्यान रखता है। उनकी छोटी-छोटी खुशियों के लिए वो कड़ी मेहनत करता है।

ये भी पढ़ें -  UP: वो अभागा कौन था...ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगी आग में जिंदा जल गया, दो दिन बाद मलबे में मिला कंकाल
विज्ञापन

विदाई देखने उमड़ा पूरा गांव
वहीं विवेक ने जिस प्रकार अपने स्वर्गवासी दादा की इच्छा पूरी की, उसकी पूरे गांव में तारीफ हो रही है। गांव के लोगों ने बताया कि यह पहला मौका है, जब कोई दुल्हन हेलिकॉप्टर से गांव में आई है। इस दौरान हेलिकॉप्टर देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. गंभीर सिंह चाहर के साथ थाना कागारौल पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed