{"_id":"6ac0727bbeee7afb3204948d","slug":"fuel-tanker-crashes-in-agra-petrol-and-diesel-spill-on-highway-as-locals-rush-to-collect-fuel-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बहने लगा पेट्रोल और डीजल: ड्रम-बाल्टियां लेकर दौड़े लोग, तेल को लूटने मची होड़, पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बहने लगा पेट्रोल और डीजल: ड्रम-बाल्टियां लेकर दौड़े लोग, तेल को लूटने मची होड़, पुलिस भी रह गई हैरान
Sat, 03 Oct 2026 08:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:41 AM IST
सार
टैंकर परिचालक के अनुसार उसमें करीब 3000 लीटर पेट्रोल और 9000 लीटर डीजल था, जिसे एत्मादपुर डिपो से फिरोजाबाद के रसूलाबाद ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
हाईवे पर बहा तेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल लेकर फिरोजाबाद के रसूलाबाद जा रहा टैंकर शनिवार सुबह 7:45 बजे हाईवे स्थित फतेह सिंह की पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का टैंक फट गया और उसमें भरा पेट्रोल-डीजल हाईवे पर बहने लगा।
तेल का रिसाव होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के स्थानीय लोग ड्रम और बाल्टियां लेकर हाईवे पर पहुंच गए और सड़क पर बह रहे पेट्रोल-डीजल को भरने की होड़ लग गई। इससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
टैंकर के परिचालक शिवदत्त ने बताया कि वह एत्मादपुर इंडियन ऑयल डिपो से करीब 3000 लीटर पेट्रोल और 9000 लीटर डीजल लेकर रसूलाबाद जा रहे थे। फतेह सिंह की पुलिया पर फिरोजाबाद की ओर से आगरा जा रहे ट्रेलर ने टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर का टैंक फट गया और तेल का रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन
परिचालक के अनुसार तेल का हिसाब होने के बाद करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।