फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FSDA UP,food news,milawat khori in kasganj,jila abhihit adhikari,jila abhihit adhikari kasganj,food safety news,holi festivity

होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावटखोर हुए सक्रिय

Tue, 16 Mar 2021 06:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
FSDA UP,food  news,milawat khori in kasganj,jila abhihit adhikari,jila abhihit adhikari kasganj,food safety news,holi festivity
कासगंज। होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। दूध की बढ़ती कीमतों के कारण पाउडर से खोया, पनीर तैयार करने का काम भी फलने फूलने लगा है। खाद्य सुरक्षा विभाग अभी सक्रिय नहीं हुआ है। तीन दिन बाद खाद्य विभाग अपना अभियान शुरू करेगा, लेकिन मिलावट का खेल पहले से ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों में मिलावटी खोया तैयार करने के लिए भट्ठियां धधकने लगी हैं। जानकार बताते हैं कि दूध की महंगाई के कारण खोया दूध पाउडर से भी बनाया जा रहा है। होली के मौके पर अन्य मिठाइयों की बाजार में बिक्री भी तेज हो जाती है। इसके लिए जिला मुख्यालय के बाजारों, कस्बायी इलाकों और ग्रामीण इलाकों में खोया की मांग बढ़ती जा रही है। इस खोया से तरह-तरह की मिठाईयां बन रही हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का भी मिलावटखोरों पर कोई असर नहीं है। अखाद्य रंगों की कचरी भी बाजारों में जहां तहां देखी जा रही है। कई फैक्टरियों में भी कचरी बन रही है। होली के त्योहार में केवल एक पखवाड़े का समय शेष है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तीन दिन बाद 18 मार्च से शुरू होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें खोया, मिठाई व अन्य खाद्य सामान के नमूने लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार पर लिए गए 21 सैंपल बीते वर्ष हुए थे फेल
कासगंज। बीते होली के पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की तो खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरी स्पष्ट हुई। इनसैंपलों में सरसों का तेल, घी, रिफाइंड, खोया, मसाले, मिठाई-नमकीन आदि के नमूने लिए गए थे। जांच में खोया, रिफाइंड मसाले, रंगीन कचरी आदि के 21 सैंपल फेल हुए। जिला अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि जिन दुकानदारों के नमूने फेल हुए उनके खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करके कार्रवाई की गई है।

होली पर मिलावटी खोया व मिठाई की बिक्री पर रोक लगाने के लिए 18 मार्च से अभियान चलाया जाएगा। जिलेेभर में दूध, खोया, मिठाई-नमकीन आदि के नमूने संग्रहित किए जाएंगे। अखाद्य रंगों का मिठाई, कचरी, पापड़ आदि में इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -नादिर अली, जिला अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed