{"_id":"5b5c7d1e4f1c1bc57a8b6fac","slug":"fsda-team-raids-slaughter-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए टीम का स्लॉटर हाउस पर छापा, कई खामियां मिलीं, तलब की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए टीम का स्लॉटर हाउस पर छापा, कई खामियां मिलीं, तलब की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
स्लॉटर हाउस पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शनिवार को कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस एचएमए फूड एक्सपोर्ट लिमिटेड पर छापा मारा। पशुओं की मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, प्लेट-हुक में जंग लगी हुई थी। एफएसडीए ने स्लाटर हाउस संचालक को सुधार का नोटिस दिया है। तीन साल के पशु वध का विवरण तलब किया है।
मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और एफएसडीए को जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल की ओर से शिकायत मिली कि इस स्लाटर हाउस में तय पशुओं से अधिक वध हो रहा है, व्यवस्थाएं भी मानकों के अनुरूप नहीं और वित्तीय अनियमितताएं हैं।
इस पर टीम ने स्लाटर हाउस पर छापा मारा। निरीक्षण करने पर पाया कि ट्रे वाशिंग सेक्शन, चिलर सेक्शन में हुक और वॉल गार्ड में जंग लगी प्लेटें थी। कोनों में ही निस्प्रयोज्म सामग्री जमी हुई थी। दीवार-छतों पर सीलन थी, प्लास्टर गिर रहा था।

गैलरी में पानी भरा हुआ था। मकड़ी के जाल लगे हुए थे। पशुओं की मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं थी। मांस उत्पादकों को प्रदूषण रहित करने के संबंधी साक्ष्य भी नहीं मिले थे। स्लाटर हाउस संचालक से पिछले तीन साल में कितने पशु वध किए, मांस कहां-कहां सप्लाई किया, इसकी रिपोर्ट मांगी है।
जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि पशुओं के मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, गंदगी थी, कर्मचारी ग्लब्स, जूते नहीं पहने हुए थे। नोटिस देकर तीन साल के पशु वध की रिपोर्ट मांगी है। शासन को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।