{"_id":"5bdc4582bdec2269360cb3cf","slug":"fsda-team-exposed-synthetic-milk-business","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफेद दूध का 'काला' सच जानकर उड़े जाएंगे होश, डेयरी की आड़ में हो रहा था ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद दूध का 'काला' सच जानकर उड़े जाएंगे होश, डेयरी की आड़ में हो रहा था ये काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
milk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद में एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) टीम ने सिंथेटिक दूध के काले कारोबार का पर्दाफाश किया है। दूध में रिफाइंड, डिर्जेंट लिक्विड, हाइड्रो और चीनी मिलाकर दूधियाओं को सप्लाई दी जाती थी। टीम ने पांच नमूने लेकर दूध जांच के लिए भेज दिया है। मौके से 150 लीटर दूध को नष्ट कराया गया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने पुलिस बल के साथ थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया में छापेमारी की। यहां कमलेश यादव सिंथेटिक दूध का काला कारोबार चला रहा था। दूध से क्रीम निकालकर उसमें कई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुएं मिलाई जाती थीं।
मौके से एफएसडीए टीम ने डिर्जेंट लिक्विड, रिफाइंड आयल, हाइड्रो एवं चीनी को जब्त किया है। खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि सिंथेटिक दूध का कारोबार पकड़ा है। कमलेश यादव सिंथेटिक दूध बनाकर सप्लाई करता था। नमूना जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई होगी।

घरों में होती थी सप्लाई
सिंथेटिक दूध का सैंपल लेती एफएसडीए टीम
- फोटो : अमर उजाला
सिंथेटिक दूध का कारोबार करने वाले कमलेश के घर पर कई भैंसे बंधी थी। लोग डेयरी समझकर दूध लेते थे। टैंकर में भरकर दूध को अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था। जो घरों में सप्लाई होती था। दूध में ऐसे घातक रंग थे, जो मानव शरीर के लिए पूरी तरह असुरक्षित हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव दीक्षित ने बताया कि असली दूध से कैल्शियम, प्रोटीन मिलता है। मगर नकली दूध यानि केमिकल शरीर में जाते हैं तो यह फायदे से ज्यादा नुकसान करता है। हड्डियां इससे कमजोर हो जाती हैं।