त्योहार पर एफएसडीए ने चलाया अभियान: आगरा में खोआ-बेसन मिला घटिया, 75 नमूने जांच के लिए भेजे
एफएसडीए ने विशेष अभियान चलाकार 72 जगहों पर छापा मारा। इस दौरान 67 हजार रुपये की सामग्री जब्त की, जबकि घटिया किस्म की 130 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के आठ दिन के विशेष अभियान में सबसे ज्यादा बेसन और खोआ घटिया किस्म का मिला। टीम ने इसे नष्ट कराते हुए 67 हजार रुपये की खाद्य सामग्री जब्त की। विभिन्न खाद्य सामग्री के 75 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर से दो नवंबर तक पांच टीमों ने 183 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। 75 प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 6765 रुपये का सामान जब्त किया। 23400 रुपये का करीब 130 किलो सामग्री नष्ट कराई है। इसमें सबसे ज्यादा खोआ 130 किलो, बेसन 23 किलो, 14 किलो सरसों का तेल और 14 किलो रिफाइंड नष्ट कराया।
यह खाद्य पदार्थ घटिया थे, 10 लोगों को अभियुक्त भी बनाया है। पांच टीमों ने दूध, खोआ, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामग्री के 78 नमूने लेकर जांच कराने के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। नमूने फेल होने पर संचालक-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
183: निरीक्षण टीम ने किए
75: प्रतिष्ठानों पर छापे मारे
78: नमूने जांच को भेजे
51: किलो तेल-रिफाइंड जब्त
130: किलो सामग्री नष्ट कराई
10: संचालकों को अभियुक्त बनाया
बेसन में मक्का, खोआ में स्टार्च मिला: खाद्य सुरक्षा अधिकारी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पाराशर ने बताया कि नष्ट सामग्री में बेसन और खोआ घटिया किस्म का मिला। बेसन में मक्का का आटा मिला होना प्रतीत हो रहा था, इसमें नमी भी थी। खोआ में स्टार्च मिला था, वसा की मात्रा कम प्रतीत हुई।
उसमें खराब होने गंध भी आ रही थी। ऐसे में टीम ने मौके पर ही उसे नष्ट करा दिया। 51 किलो सरसों का तेल और रिफाइंड घटिया प्रतीत होने पर जब्त किया है। दिवाली पर मिठाई बनाने में सबसे ज्यादा इन्हीं सामग्री का उपयोग किया जाता है।