{"_id":"65bb7d8ed2561389ad0fb9b4","slug":"frustrated-after-being-hit-by-a-dog-a-man-beats-up-a-rickshaw-puller-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-111729-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुत्ते को टक्कर लगने से बौखलाए शख्स ने रिक्शा चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुत्ते को टक्कर लगने से बौखलाए शख्स ने रिक्शा चालक को पीटा
Thu, 01 Feb 2024 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
कुत्ते को टक्कर लगने से बौखलाए शख्स ने रिक्शा चालक को पीटा
- दांत टूटे, जबड़े में हुआ फ्रैक्चर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के नटराज होटल वाली गली में कुत्ते को टक्कर लगने से गुस्साए व्यक्ति ने एक रिक्शा चालक को बेरहमी से पीटा। उसके दांत टूट गए और जबड़ा भी फ्रैक्चर हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र में नटराज होटल वाली गली में रहने वाला राजू रिक्शा चलाकर जीवन यापन कर रहा है। बुधवार की देर शाम वह रिक्शा लेकर जा रहा था। तभी स्थानीय निवासी एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते को मामूली टक्कर लग गई। कुत्ते को टक्कर लगने से उक्त व्यक्ति इतना गुस्से में भर गया कि रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी के पुत्र ने भी जमकर पिटाई की। मारपीट में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। राजू के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया वहीं दांत भी टूट गए। राजू के भाई राज कुमार ने बताया कि आरोपी रसूखदार है और मामले को निपटाने के प्रयास में जुटे हैं। घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है।