फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   froud in mainpuri

पेट्रोल पंप के चक्कर में गवां दिए 27.10 लाख रुपये

Thu, 24 Oct 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
froud in mainpuri
froud in mainpuri
मैनपुरी। पेट्रोल पंप हासिल करने के चक्कर में पूर्व सैनिक का पुत्र ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पूरे 27 लाख रुपये भी ठगों के खाते में जमा करा दिए गए। जब कुछ भी हाथ नहीं आया तो पीड़ित ने शिकायत की। मामले की जांच अब साइबर सैल कर रही है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव ओन्हा निवासी यतेंद्र त्रिपाठी 30 अप्रैल 2019 को सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद घर आ गए थे। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी के रुपये भी मिले थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, इस बीच यतेंद्र के पुत्र ने एक बार ऑनलाइन एक साइट पर पेट्रोल पंप का विज्ञापन देखा।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान वह साइबर ठगों के जाल में फंस गया। फाइल तैयार करने से लेकर पेट्रोल पंप लगवाने तक की बात तय हो गई। इस प्रक्रिया के तहत मांग के अनुसार 23 बार में 27.10 लाख रुपये साइबर ठगों के खाते में डाले गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई नतीजा नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले को साइबर सैल को सौंपा गया है, टीम अब ठगों का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप भी रहें सतर्क
ऑनलाइन ठगी के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। अभी नौकरी का विज्ञापन, कभी गैस एजेंसी तो कभी पेट्रोल पंप का विज्ञापन से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी अनजान साइट के विज्ञापन पर विश्वास न करें। पैसे का लेनदेन करते वक्त पूरी सावधानी बरतें।
पूर्व सैनिक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच साइबर सैल को सौंपी गई है। टीम जांच में जुटी हुई है।
-ओमप्रकाश सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed