फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From today the bus will go to Delhi every hour

Agra News: आज से हर घंटे बाद दिल्ली जाएगी बस

Tue, 16 Jul 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
From today the bus will go to Delhi every hour
बस स्टैंड पर खड़ी बसें।
मैनपुरी। बुधवार से दिल्ली मार्ग पर हर एक घंटे बाद ही बस का संचालन होगा। इस मार्ग पर 19 बसें कम हो जाने से रोडवेज ने समय सारिणी में बदलाव किया है। दिल्ली मार्ग पर संचालित होने वाली बसों को मुड़िया मेले के लिए भेजा गया है। अभी तक हर 30 मिनट बाद दिल्ली के लिए बस थी।
विज्ञापन

मुड़िया मेले के लिए अच्छी हालत वाली 30 बसों की मांग परिवहन मुख्यालय ने की है। पहले चरण में 19 बसों को भेजा गया है। शेष बसों की फिटनेस चेक कराकर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। वर्कशाप प्रभारी ने सूची बनाकर 30 बसों को ओके रिपोर्ट दे दी है। बस संचालन प्रभारी अनुज कुमार दुबे ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बस संचालन का समय बदला गया है। तय समय सारिणी से ही बसों का संचालन करने के निर्देश चालक और परिचालक को दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुड़िया मेला में बसें भेजे जाने से दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या कम हुई है। इसके चलते समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अगर और बसें मांगी जाती हैं तो अन्य मार्ग पर संचालित बसों को ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed