फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From today, more than half of the depot's buses will be on the Delhi route.

Agra News: आज से दिल्ली मार्ग पर होंगी डिपो की आधी से अधिक बसें

Fri, 17 Oct 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
From today, more than half of the depot's buses will be on the Delhi route.
कासगंज। पंचोत्सव शनिवार से धनतेरस पर्व के साथ शुरु हो रहा है। पर्व को मनाने के लिए दिल्ली सहित अन्य महानगरों से नौकरी पेशा लोग वापस आने लग जाएंगे। यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना देखते हुए रोडवेज ने तैयारियां की हैं। आधी से अधिक बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया जाएगा। कस्बाई व ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की कमी न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। डिपो पर 107 बसों का बेड़ा है। इसमें दिल्ली मार्ग पर 56 बसों को लगाया जाएगा। जिससे पर्व पर अपने घरों को आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा। 19 बसों को अलीगढ़, 22 बसों को आगरा एवं 20 बसों को बरेली मार्ग पर लगाया जाएगा। बाहर से आकर यात्री गंतव्य तक जाने के लिए लोकल मार्गों पर न भटकें, इसके लिए कस्बाई एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में एक नई बस पनैठी होते हुए अलीगढ़ व दिल्ली के लिए गुरुवार को शुरू की गई। शीघ्र ही एक बस मारहरा होते हुए दिल्ली के लिए शीघ्र चलाई जाएगी। इसके लिए टाइम टेबल पर विचार किया जा रहा है। जिससे कस्बाई क्षेत्रों में बसों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


वर्जन:
दिवाली को देखते हुए तैयारियां की गई हैं। शनिवार से दिल्ली मार्ग पर विशेष जोर रहेगा। चालक परिचालकों को प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किए जाएगा। बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के मार्ग बदले जाएंगे। यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - ओम प्रकाश, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed