फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   from space scientists to common people are waiting for landing of Chandrayaan-3 In Agra

Chandrayaan-3: चांद पर दूजे उतरते देखे...अब हमारी बारी; अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर आमजन को लैंडिंग का इंतजार

Wed, 23 Aug 2023 01:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 01:33 PM IST
सार

चांद पर दूजे उतरते देखे...अब हमारी बारी है। आगरा में अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर आमजन तक चंद्रयान-3  के लैंडिंग का इंतजार कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
from space scientists to common people are waiting for landing of Chandrayaan-3 In Agra
Chandrayaan 3 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंदा मामा दूर के... बचपन से जिन्होंने यह गीत सुना, उन्होंने 1960 के दशक में अमेरिका और रूस के बीच चांद पर पहुंचने की होड़ भी देखी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मार्स मिशन का हिस्सा रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक आनंद राय ने अपने बचपन में अमर उजाला में रूस और अमेरिका के मून मिशन की खबरें पढ़ीं। 

विज्ञापन


चंद्रमा पर इंसान के कदम रखने से लेकर रोवर और लैंडर भी अमेरिका और रूस के उतरते देखे, लेकिन उनकी तरह अन्य वैज्ञानिकों का कहना है कि छह दशक तक दूसरे देशों के चंद्रयान और मून मिशन को देखने के बाद अब बारी हमारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Chandrayaan-3 Landing: आगरा में मंदिरों में की जा रही पूजा, लाइव प्रसारण देखने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को आगरा के अंतरिक्ष विज्ञानियों से लेकर शिक्षाविद और आम लोगों को चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने का इंतजार है। शहर में जगह जगह मंदिरों में पूजा अर्चना और मनोकामना के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।


यह भी पढ़ेंः- Agra: ससुरालियों ने बहू को पीटा...फिर छत से फेंक दिया; घायल बेटी को चारपाई पर लेकर सीपी ऑफिस पहुंचा पिता

जब नासा के मार्स मिशन से जुड़ा तब से यह उम्मीद लगाए थे कि अपने देश का झंडा भी चांद और मंगल पर फहराये। चंद्रयान का मिशन बेहद कठिन है और यह पहला मौका होगा, जब चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई रोवर पहुंचेगा। मार्स मिशन के बाद चंद्रयान भी दुनिया में मिसाल कायम करेगा। -आनंद राय, पूर्व वैज्ञानिक, नासा

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: बांके बिहारी के दर्शन को आने से पहले कर लें ऑनलाइन पंजीकरण, वरना...जान लें नई व्यवस्था

इसरो ने हमेशा कठिन मिशन को अंजाम दिया है। पहली ही बार में मंगल तक पहुंचने के बाद अब चांद के साउथ पोल में उतरकर खोज करने का मिशन दुनिया में भारत की धाक को और बढ़ा देगा। अंतरिक्ष विज्ञान में यह भारत के महाशक्ति बनने का कदम साबित होगा। -अरुण सिकरवार, असिस्टेंट प्रोफेसर, डीईआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed