{"_id":"64e4e98da656c575f70a3877","slug":"father-took-injured-daughter-on-cot-due-to-beating-of-her-in-laws-reached-cp-office-demanding-action-in-agra-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: ससुरालियों ने बहू को पीटा...फिर छत से फेंक दिया; घायल बेटी को चारपाई पर लेकर सीपी ऑफिस पहुंचा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: ससुरालियों ने बहू को पीटा...फिर छत से फेंक दिया; घायल बेटी को चारपाई पर लेकर सीपी ऑफिस पहुंचा पिता
Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:28 PM IST
सार
आगरा में ससुरालियों ने पहले बहू को पीटा फिर छत से फेंक दिया। घायल बेटी को चारपाई पर लेकर पिता सीपी ऑफिस पहुंचा। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Agra: ससुरालियों की पीटाई से घायल बेटी को चारपाई पर लेकर सीपी ऑफिस पहुंचा पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो सगी बहनों की शादी दो सगे भाइयों से हुई। ससुरालियों ने दो बहनों को पीटा। इसके बाद एक को छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। मंगलवार को परिजन घायल विवाहिता को चारपाई पर लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। मामले में पुलिस आयुक्त ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मामला डौकी थाना क्षेत्र के नगला देवहंस का है। डेरा सरस, नाई की मंडी निवासी सुशीला ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले डौकी के नगला देवहंस निवासी महेश और बहन सुनीता की शादी राहुल से हुई थी। महेश और राहुल सगे भाई हैं। एक साल पहले महेश की मौत हो गई। तब से ससुराली उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
विज्ञापन
एक महीने पहले ससुरालियों ने पीटा। वह शिकायत करने थाना डौकी आई, तो पीछे से राहुल और ससुरालियों ने बहन सुनीता को दो मंजिला घर की छत से फेंक दिया। उसके पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।