फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From kabaddi to shooting, players showcased their strength at Eklavya Stadium

Agra News: एकलव्य स्टेडियम में कबड्डी से शूटिंग तक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Fri, 20 Mar 2026 03:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
From kabaddi to shooting, players showcased their strength at Eklavya Stadium
प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी और आयोजक
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 मार्च से जिलास्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। ये 20 मार्च तक चलेंगी। बृहस्पतिवार को कई खेलों के रोमांचक मुकाबले और परिणाम सामने आए। शुक्रवार को भी कई फाइनल मुकाबले होने हैं, जो दर्शकों और खिलाड़ियों को रोमांचित करेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी रतन सिंह भदौरिया और जिला कुश्ती संघ के सचिव नेत्रपाल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष बिल्लू चौहान और कई खेल प्रेमी भी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन


कबड्डी: बालक वर्ग के कबड्डी मुकाबलों में जबरदस्त टक्कर दिखीं। फाइनल में शिवालिक पब्लिक स्कूल ए ने लोटस वैली को 32-30 से हराकर खिताब जीता।

टेबल टेनिस: बालक एकल वर्ग में ऋषभ विश्वकर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। केशव खंडेलवाल रजत और वेद यादव और वत्सल ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में इनाया ने स्वर्ण, चेष्टा ने रजत और शुभि और साविया ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन: अंडर-17 बालक वर्ग में याज्ञवेंद्र और बालिका वर्ग में सोनम ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-13 वर्ग में भी उभरते खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।

फुटबॉल: बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में स्टेडियम ए टीम ने स्टेडियम बी को 3-0 से हराया। किरण कुशवाहा ने दो गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 20 मार्च को बालक वर्ग का फाइनल स्टेडियम ए और आर्मी स्कूल के बीच खेला जाएगा।

बॉक्सिंग: अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले हुए। दिव्यांश, अनस, आलोक, अभय और यश वर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। बालिका वर्ग में अंकिता, अर्पिता, दीपिका और मोहिनी ने अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज की।

कुश्ती: 50 किलोग्राम से लेकर 97 किलोग्राम तक विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। बालक वर्ग में प्रशांत, हेमंत, विलियम, रजनीश और राज ने स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में सानवी, रिया, भावना और जैसमीन ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।


शूटिंग: 10 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में देवांग, मोहन और आदित्य सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालिका वर्ग में भूमि चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।

सेपक टाकरा: फाइनल में बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने कर्नल ब्राइटलैंड को 2-1 से हराया। बालिका वर्ग में स्टेडियम ए टीम ने श्रीकृष्णा पब्लिक स्कूल को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed