फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From Christmas to New Year there will be huge crowds at Taj Mahal scramble for tickets

Taj Mahal: क्रिसमस से नए साल तक ताज पर उमड़ेगा सैलाब, काउंटरों पर भारी भीड़; टिकट के लिए मारामारी

Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM IST
सार

ताज का दीदार करने के लिए क्रिसमस से नए साल तक भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ रहेगी। क्रिसमस की बात करें तो इस दिन 32,662 सैलानियों ताज का टिकट खरीदा। 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताज पर सैलानी 50 हजार से ज्यादा पहुंचे।

विज्ञापन
From Christmas to New Year there will be huge crowds at Taj Mahal scramble for tickets
ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रिसमस से नए साल के बीच छुट्टियों में ताजमहल पर सैलानियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। क्रिसमस से इसकी शुरूआत हो गई। बुधवार को 32,662 सैलानियों ने ताजमहल का टिकट खरीदा, जबकि 50 हजार से ज्यादा ने ताज में प्रवेश किया। इनमें स्कूली बच्चों की संख्या काफी रही। 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताज पर सैलानी 50 हजार से ज्यादा पहुंचे, जबकि टिकट बिक्री की संख्या 32 हजार रही। ज्यादातर ने पश्चिमी गेट से प्रवेश किया, जबकि पूर्वी गेट पर आधे पर्यटक भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


सात दिन तक ताज पर बढ़ेंगे काउंटर, कतारें
क्रिसमस से लेकर नए साल तक ताजमहल पर हर साल भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ताजमहल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अन्य स्मारकों से भी कर्मचारियों की ड्यूटी ताज पर लगा दी है। वहीं ताज पर जो कर्मचारी तैनात थे, उनके अवकाश कैंसिल कर दिए गए हैं। ताजमहल का टिकट खरीदने में मारामारी न हो, इसलिए काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। ताज के पूर्वी गेट पर तीन और पश्चिमी गेट पर 5 टिकट काउंटर होंगे, जबकि सुरक्षा जांच कतारों की संख्या दोनों गेटों पर 8-8 कर दी गई है।
विज्ञापन


ऑनलाइन पर भारी ऑफलाइन
ताजमहल पर बुधवार को 32 हजार में से ऑनलाइन टिकट लेने वाले कम रहे। टिकट काउंटर पर मारामारी के बाद भी 16519 पर्यटकों ने काउंटर से ही टिकट खरीदा, जबकि क्यूआर कोड और वेबसाइट से ऑनलाइन लेने की सुविधा के बाद भी 16,143 पर्यटकों ने टिकट खरीदा। ताज पर 29,915 भारतीय पर्यटक आए, जबकि 2565 विदेशी और सार्क देशों के 182 सैलानियों ने टिकट खरीदा। मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्र देखने के लिए 2364 पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed