फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship during train journey Father and son could not understand tricks of unknown youth

ट्रेन में सफर के दौरान दोस्ती: पिता-पुत्र नहीं समझ सके अंजान युवकों की चाल, होश आया तो छूट गए पसीने

Sat, 03 Aug 2024 01:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

ट्रेन में सफर के दौरान पिता-पुत्र को अंजान युवकों से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। भरोसे में आकर दोनों ने आरोपी युवकों द्वारा दी गई चाय पी ली। जिसके बाद दोनों बेहोश हो गए। होश आया तो उनका सारा सामान गायब था। 
 

विज्ञापन
Friendship during train journey Father and son could not understand tricks of unknown youth
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से बेटे का एडमिशन कराने लखनऊ जा रहे पिता-पुत्र ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गए। जहरखुरान उन्हें नशीली चाय पिलाने के बाद सारा सामान ले उड़े।
विज्ञापन


ट्रेन में सफर के दौरान अंजान युवकों पर भरोसा करना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। जंक्शन जीआरपी थाने पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे छाता निवासी किसान सुखदेव पांडेय ने बताया कि वह बेटे भरत पांडेय का सीएमएस ईडी कोर्स में प्रवेश कराने के लिए जानकीपुरम लखनऊ जा रहे थे। 31 जुलाई की रात साढ़े 11 बजे बेटे के साथ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या आठ से मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुए। उनके सामने की सीट पर दो युवक बैठे थे।

 

ट्रेन आगे बढ़ने पर युवकों ने बातचीत कर उनसे दोस्ताना संबंध बना लिए। उन्हें पीने के लिए चाय दी। भरोसे में आकर उन्होंने चाय पी ली। इसके बाद दोनों अचेत हो गए। 1 अगस्त को ट्रेन के लखनऊ बादशाह नगर पहुंची तो उन्हें होश आया। उनका सारा सामान चोरी हो चुका था। बैग में 25 हजार की नकदी और बेटे के सभी शैक्षणिक प्रमाण रखे थे। उनके दोनों मोबाइल फोन भी चोरी हो चुके थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ जीआरपी ने उन्हें टिकट के रुपये दिए। तब वह मथुरा घर लौटे। थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि पीड़ित के बताए समय अनुसार सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed