फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friendship dating controversy on Facebook

फेसबुक पर दोस्ती डेटिंग पर विवाद

Fri, 27 Feb 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 27 Feb 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर गलत जानकारियां देकर दोस्ती परवान चढ़ गई। डेटिंग पर मिले तो हकीकत सामने आ गई। रेस्टोरेंट के बाहर युवक-युवती ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। लोगों का मजमा लगा और पुलिस भी आ गई। विवाद शांत होने के बाद दोनों घर चले गए।
विज्ञापन

दरअसल, शाहगंज क्षेत्र की युवती की दोस्ती छह महीने पहले झांसी के युवक से फेसबुक पर हुई थी। दोनों चैटिंग करने लगे। युवक ने खुद को बिजनेसमैन बताया। युवती ने भी खुद को हाईप्रोफाइल परिवार से बताया। दोनों की दोस्ती परवान चढ़ने लगी। पिछले दिनों मुलाकात करने का प्लान बनाया। युवक गुरुवार को झांसी से आगरा आ गया। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले। बातचीत करने पर दोनों की पोल खुल गई। इस पर विवाद होने लगा। युवक का कहना था कि युवती पहली मुलाकात में ही 15 हजार रुपये मांग रही थी। मना करने पर झगड़ने लगी। अपने बारे में सभी जानकारियां गलत दी। युवती का आरोप था कि युवक ने मोबाइल से उसके फोटो खींच लिए। अपने बारे में कुछ भी सही नहीं बताया। इस पर बात बढ़ गई। रेस्टोरेंट से बाहर आकर भी दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इससे लोगों का मजमा लग गया। किसी ने सूचना देकर चीता मोबाइल को बुला लिया। हालांकि युवती ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed