फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friends' lewd joke: Teenager jumped into Yamuna after liquor party police is searching

दोस्तों का भद्दा मजाक: शराब पार्टी के बाद यमुना में कूदा किशोर, पुलिस कर रही तलाश; दूर-दूर तक नहीं चला पता

Mon, 30 Sep 2024 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Sep 2024 10:26 AM IST
सार

शराब पार्टी के बाद किशोर से यमुना में छलांग लगाई थी। बात मजाक से शुरू हुई और किशोर की जान पर बन आई। पुलिस ने कई घंटों तक स्टीमर से उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

 

विज्ञापन
Friends' lewd joke: Teenager jumped into Yamuna after liquor party police is searching
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी का अंकुर (17) दोस्तों के बहकाने से यमुना में डूबा है। शराब पिलाने के बाद उसे चीनी का रोजा बुर्ज से छलांग लगवा दी थी। वह तैरना नहीं जानता था। गहरे पानी में डूब गया। दोस्त भाग आए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




 

परिजनों ने साजिश के तहत अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को भी गोताखोरों की मदद से यमुना में 15 किलोमीटर तक तलाश कराई। मगर, वो मिल नहीं सका। ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज-2 निवासी अंकुर मध्य प्रदेश में अपना सब्जी का काम करता था। शुक्रवार को दोस्त का फोन आने पर घर से निकला, इसके बाद लौटा नहीं। थाना प्रभारी ने बताया कि गोलू सिसाैदिया, अन्नू मलिक, छोटू और साैरभ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पार्टी करने निकले थे। शराब पीने के बाद चीनी का रोजा पर पहुंचे। गोलू ने छोटू की चप्पल यमुना में फेंक दीं। इस पर छोटू ने यमुना में छलांग लगा दी। इसका वीडियो भी उनके पास है। बाद में गोलू ने अंकुर से भी कहा कि वह भी कूद जाए। वह बातों में आ गया, डूब गया। भाई हर्षित ने कहा कि अंकुर के पास 10 हजार रुपये और मोबाइल था। अगर, अंकुर खुद कूदता तो उसके मोबाइल, रुपये और कपड़े भी मिलते। उसकी हत्या की गई है। सोमवार को भी स्टीमर से गोताखोर तलाश करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed