{"_id":"6364cea6d70d0b32503b46cb","slug":"friend-sister-raped-threatened-and-maintained-relationship-for-months-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: दोस्त की बहन के साथ दुष्कर्म, धमकाकर महीनों तक बनाए संबंध, इस तरह खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: दोस्त की बहन के साथ दुष्कर्म, धमकाकर महीनों तक बनाए संबंध, इस तरह खुला राज
Fri, 04 Nov 2022 02:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:04 PM IST
सार
दोस्त के घर आना-जाना था। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया। आरोप है कि तमंचे के बल पर दोस्त की बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया। मामला थाना मिरहची क्षेत्र के एक गांव का है। यहीं की रहने वाली महिला के घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप भी लगाया है।
महिला का आरोप है कि वीरेश निवासी इखोना थाना ढोलना कासगंज उसके भाई का दोस्त है। वीरेश का उसके घर आना जाना था। कुछ महीने पहले जब वह अकेली थी तो आरोपी उसके घर में जबरन घुस आया। उसने तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी डरा-धमकाकर लगातार अवैध संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसका पता वीरेश को चला तो उसने महिला का गर्भपात करा दिया।
वीरेश की हरकतें लगातार जारी रहीं। धमकी के चलते पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद पीड़िता का सब्र जवाब दे गया। उसने थाना मिरहची जाकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी छतरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला के भाई का दोस्त था। इसी बीच दोनों के बीच में संबंध स्थापित हो गए। मामला डेढ़ वर्ष पुराना बताया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।