{"_id":"5f0e02c18ebc3e635c771ae9","slug":"friend-s-father-sexually-assaulted-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने बेटी की सहेली से किया दुष्कर्म, पंचायत में मामला रफा-दफा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर ने बेटी की सहेली से किया दुष्कर्म, पंचायत में मामला रफा-दफा करने की कोशिश
Wed, 15 Jul 2020 12:41 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:41 AM IST
सार
- अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी युवती।
- पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित (सांकेतिक तस्वीर )
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसका आरोप पीड़ित युवती की सहेली के पिता पर है। 52 वर्षीय आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की देर शाम को हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी रईस की 20 वर्षीय बेटी की सहेली उससे मिलने के लिए आई थी। घर में रईस अकेला था। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने उसे दबोच लिया। धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। युवती द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। युवती दहशत में आ गयी।
विज्ञापन
युवती ने घर पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसे गुमसुम देख मंगलवार को परिवार के लोगों ने उसे भरोसे में लेने पर बात की, तब उसने घटना की जानकारी दी। उधर, हिस्ट्रीशीटर के परिचित कुछ लोगों ने पंचायत करके समझौता कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
परिजन बोले, सजा दिलाकर रहेंगे
पीड़ित युवती के परिजनों ने पंचायत में जाने से इंकार कर दिया और कहा कि वे आरोपी को सजा दिलाकर रहेंगे। इसके बाद दोपहर को वे लोग थाने पहुंचे और केस दर्ज किया। सीओ कोतवाली चमन कुमार चावड़ा ने बताया आरोपित को हिस्ट्रीशीटर रहीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश
एत्माद्दौला क्षेत्र की एक गली में सोमवार रात पिता ने साल साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया। एत्माद्दौला थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश
एत्माद्दौला क्षेत्र की एक गली में सोमवार रात पिता ने साल साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की मां ने केस दर्ज कराया। एत्माद्दौला थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
अन्य खबरें: