फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   friend of groom broke open lock of box and stole  bride jewelry During wedding in Agra

दूल्हे के दोस्त का कांड: शहनाई बजने से पहले दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल, CCTV से पता चला असली खेल

Wed, 03 May 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 May 2023 01:19 PM IST
सार

आगरा में शहनाई बजने से पहले ही दूल्हे का दोस्त बड़ा कांड कर गया। खबर मिली तो दुल्हन भी रोने लगी। बाद में CCTV कैमरे की जांच की गई तो पूरी बात साफ हो गई। 

विज्ञापन
friend of groom broke open lock of box and stole  bride jewelry During wedding in Agra
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित त्रिदेव फार्महाउस में सोमवार रात को दूल्हे के बक्से का ताला तोड़कर दुल्हन को चढ़ाने के लिए रखे जेवरात चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में घटना रिकॉर्ड हो गई। पुलिस लोकेशन की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। मंगलवार शाम को उसे पकड़ लिया गया। उससे जेवरात के बारे में पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन


बालाजी नगर निवासी विशाल शर्मा की सोमवार को कालिंदी विहार निवासी रामजीलाल की बेटी शिवानी से शादी थी। शादी समारोह ट्रांस यमुना स्थित त्रिदेव फार्म हाउस में चल रहा था। दूल्हे के भाई अश्वनी ने पुलिस को बताया कि वह दुल्हन पर चढ़ाने के लिए आठ लाख रुपये के जेवरात लेकर आए थे। जेवरात बैग में रखने के बाद बक्से में ताला लगाकर एक कमरे में रख दिए थे। मंगलवार तड़के जेवरात की जरूरत पड़ी। दूल्हे के पिता कमरे में जेवरात लेने आए थे।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए

जेवरात के बक्से का ताला टूटा हुआ था। बक्सा खोला तो जेवरात का बैग नहीं मिला। बैग कमरे में पड़ा मिला, उसमें जेवरात नहीं थे। उन्होंने घर के लोगों को जानकारी दी। इससे हड़कंप मच गया। मैरिज होम में तलाश की गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने निकलवाई मोबाइल की लोकेशन 

पता चला कि महावीर नगर का अभिषेक यादव उर्फ ईलू फेरों से पहले बैग लेकर जा रहा है। वह दूल्हे का दोस्त है। कमरे से बाहर आने के बाद बाथरूम में चला जाता है। इसके बाद वापस कमरे में आ जाता है। कमरे से बाहर आया तो बैग नहीं था। पुलिस ने अभिषेक के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई।

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                पुलिस ने लोकेशन से आरोपी को पकड़ लिया

पुलिस को पहले खंदौली, फिर नोएडा की लोकेशन मिली। मौके पर कुछ भाजपा नेता भी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लोकेशन से आरोपी को पकड़ लिया। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि जेवरात चोरी हुए थे। एक आरोपी को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed