{"_id":"679afbb8e2d25dea4b05b3af","slug":"friend-murdered-young-man-over-money-transaction-dispute-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कातिल बना दोस्त...धोखे से घर बुलाया, इसलिए बेरहमी से कर दी हत्या; पत्नी भी साजिश में थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कातिल बना दोस्त...धोखे से घर बुलाया, इसलिए बेरहमी से कर दी हत्या; पत्नी भी साजिश में थी शामिल
Thu, 30 Jan 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:40 AM IST
सार
आगरा के रहने वाले युवक की उसके ही दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को बंबा किनारे फेंक दिया था। कत्ल की इस साजिश में आरोपी की पत्नी ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के थाना जलेसर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पटना गांव के पास बंबे के पानी में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। मृतक की पहचान आगरा निवासी शेरू के रूप में उसके भाई ने की। दोस्त सहित दो लोगों के खिलाफ लेनदेन में हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव बाबरपुर विनायक नगर थाना सिकंदरा जिला आगरा निवासी गब्बर सिंह ने बताया कि भाई शेरू उर्फ शेरा की टेढ़ी बगिया निवासी आशिक अली से दोस्ती थी। उसके पास उठना-बैठना रहता था। आशिक अली की पत्नी सोना ने भाई को बातों में फंसाकर काफी पैसा ले लिया और मांगने पर वापस नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर आशिक अली और उसकी पत्नी ने 8 दिन पूर्व शेरू से विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जनवरी को सुबह के समय शेरू घर से टेढ़ी बगिया जाने की कहकर निकला था। दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे उसने फोन कर बताया कि टेढ़ी बगिया में आशिक अली के घर पर काम से आया हूं।
उन्होंने बताया कि देर रात तक जब शेरू घर पर नहीं पहुंचा, तो हम लोगों को चिंता हुई। मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन बंद जा रहा था। इसके बाद काफी तलाश और खोजबीन की लेकिन, कोई पता नहीं लगा। तब सिकंदरा थाने में पहुंचकर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार की सुबह जब अमर उजाला अखबार में समाचार पढ़ा तो एटा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की पहचान भाई शेरू के रूप में की। आरोप है कि आशिक अली और उसकी पत्नी सोना ने ही भाई की हत्या की है। बताया कि सिकंदरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।