फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend kidnapped two year old innocent child demanding two lakh rupees

UP: दोस्त कर ले गया पांच साल के मासूम का अपहरण...मांग रहा था दो लाख रुपये, पुलिस ने दबोचा

Mon, 24 Mar 2025 04:33 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 24 Mar 2025 04:33 PM IST
सार

आगरा में दोस्त ने ऑटो चालक के बेटे का अपहरण कर लिया। छोड़ने के एवज में फिराैती मांगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। साथ ही मासूम को सकुशल मुक्त कराया।

विज्ञापन
Friend kidnapped two year old innocent child demanding two lakh rupees
घटना की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित दयालबाग से ऑटो ड्राइवर के पांच वर्षीय मासूम बेटे का अपहरण कर लिया गया। ये अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि उसी के साथी ने किया, जो 15 साल बाद अचानक घर आया था। पीड़ित ने बेटे और साथी की तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मासूम बच्चे को मुक्त कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऑटो चालक से बताैर फिराैती दो लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


दयालबाग क्षेत्र के बसेरा में रहने वाले महेश ने बताया कि वह ऑटो चालक है। दो दिन पहले उसका साथी पंक्षी निवासी बहादुरपुर अचानक 15 साल बाद उसके घर आया। पंक्षी को इस तरह बिना सूचना के घर आने पर वो हैरान रह गया। 
विज्ञापन


चूंकि पंक्षी उसका पुराना साथी रहा है। साथ ही ऑटो चलाता था। इसलिए वो अपने पांच साल के बेटे हर्षित को उसके संग घर छोड़कर स्कूटर में पेट्रोल डलवाने के लिए चला गया। साथ में उसकी पत्नी ममता भी थी। थोड़े समय बाद जब वह घर लाैटा तो हैरान रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से पंक्षी और बेटा हर्षित गायब थे। उसने बस्ती वालों से जानकारी की। लेकिन कोई भी उनके बारे में कुछ नहीं बता सका। इसके बाद पीड़ित ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही पंक्षी का मोबाइल पर काॅल आया।


पंक्षी ने बेटे को छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये की मांग रख दी। ये सुनकर महेश के होश उड़ गए। महेश तत्काल पुलिस के पास पहुंचा। पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई। 

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से ट्रेस कर आरोपी पंक्षी को गिरफ्तार किया। साथ ही उससे बच्चे को भी सकुशल मुक्त कराया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed