फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   friend defames the girl by sending photos and videos to her husband in Agra

Agra: पति को फोटो और वीडियो भेज युवती को किया बदनाम, दोस्त निकला दगाबाज, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 04 Sep 2022 10:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 10:26 PM IST
सार

आगरा में एक युवक ने अपनी पुरानी दोस्त के फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिए। इसके कारण पीड़िता के वैवाहिक जीवन में दरार आ गई। पति ने उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
friend defames the girl by sending photos and videos to her husband in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की युवती को उसका पुराना दोस्त ही परेशान कर रहा था। बात नहीं मानने पर उसने युवती के पति और भाई के पास अपने साथ के फोटो और वीडियो भेज दिए। इससे उसकी बदनामी हुई और पति ने उसे घर से निकाल दिया। आरोपी अब तेजाब डालने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दोस्त को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि गांव बांस बादाम के रहने वाले विवेक शर्मा से उसकी कुछ साल पहले दोस्ती थी। इस दौरान उसने उसके मोबाइल से फोटो और वीडियो बना लिए। विवेक की हरकत की वजह से उसने बात करना बंद कर दिया। मगर, वो दबाव बना रहा था। इसी बीच उसकी शादी हो गई। 

विज्ञापन

ब्लैकमेल कर रहा था आरोप 

आरोप है कि इसका पता चलने पर विवेक ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मगर, उसने बात नहीं मानी। इस पर घर बिगाड़ने के लिए उसके फोटो और वीडियो पति और भाई को भेजकर उसे बदनाम कर दिया। उसके रिश्ते का पता चलने पर पति ने भी परेशान करना शुरू कर दिया। उसे घर से निकाल दिया। इस कारण वो मायके में रह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद विवेक मान नहीं रहा है। उसका रास्ते में आते-जाते पीछा करता है। रास्ते में रोकता है। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। वह कई दिन से बेटे के स्कूल के पास घूम रहा है। उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना लोहामंडी पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed