फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friday prayers held under police surveillance

Agra News: पुलिस की निगरानी में हुई जुमे की नमाज

Fri, 29 Nov 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Nov 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers held under police surveillance
- संभल में हुई हिंसा के बाद जिले में पुलिस रही अलर्ट
विज्ञापन

- डीएम-एसपी ने प्रमुख मस्जिदों के पास नमाज के समय किया भ्रमण
- मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से कराई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। संभल में हुई हिंसा के बाद जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट रही। पुलिस की निगरानी में नमाज हुई। माहौल शांतिपूर्ण रखने की अपील की गई।
जिलाधिकारी अंजनी कुमार और एसपी विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगराई कराई। करहल, किशनी, घिरोर, भोगांव आदि थाना क्षेत्र में भी पुलिस मस्जिदों के आसपास तैनात रही। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से संभल में हुई हिंसा के बाद से उत्तर प्रदेश में अलर्ट है। मुख्यमंत्री की ओर से सभी डीएम और एसपी को अपने-अपने जिलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम और एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ आगरा रोड पर मिश्रित आबादी वाले इलाकों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान ड्राेन के जरिए क्षेत्र में स्थिति देखी। कस्बा करहल में सीओ संतोष कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक ने जुमे की नमाज के दौरान क्षेत्र की मस्जिदों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से मुस्तैदी के साथ ड्यूटी किए जाने की बात कही। किशनी में सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी व पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मस्जिदों के आसपास तैनात कर्मियों से कहा कि यदि किसी की गतिविधि संदिग्ध लगे तो पूछताछ करें। आवश्यकता हो तो उच्चाधिकारियों को सूचना दें। घिरोर में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ सुबह से ही क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके अलावा भोगांव, औंछा, कुरावली, बरनाहल, कुर्रा आदि थाना क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय और मुस्तैद रही।


खुफिया विभाग भी है सक्रिय
जनपद में वैसे तो माहौल शांतिपूर्ण है। कहीं पर भी शांतिभंग होने का अंदेशा नहीं है। लेकिन संभल में हुई हिंसा के बाद प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहता है। उधर खुफिया विभाग भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों के बीच जाकर स्थिति की जानकारी शासन स्तर पर उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed