फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Frequent cough cold difficulty in breathing in children symptoms of deadly disease

जरा ध्यान दें: बच्चों में बार-बार खांसी-जुकाम, सांस में दिक्कत; ये हैं इस घातक बीमारी के लक्षण

Mon, 04 Dec 2023 02:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 02:42 PM IST
सार

बच्चों में बार-बार खांसी-जुकाम, सांस में दिक्कत हो तो ये अस्थमा की बीमारी के लक्षण हैं। इनके दिखने पर तुरंत ही जांच करा लें। 
 

विज्ञापन
Frequent cough cold difficulty in breathing in children symptoms of deadly disease
खांसी, सर्दी से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चे की नाक बहती है, खांसी-जुकाम बार बार होता है। सांस लेने में तकलीफ या सीने से घर्र-घर्र की आवाज आती है तो ये अस्थमा के लक्षण हैं। इसे नजरअंदाज न करें, डॉक्टर को दिखाकर जांच करा लें। आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स की बच्चों में अस्थमा विषय पर कार्यशाला में डॉक्टरों ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता एम्स दिल्ली के डॉ. कान्हा राम जाट ने कहा कि 10-12 फीसदी बच्चों में अस्थमा मिल रहा है। शुरूआत में लक्षण दिखने पर इलाज से ये मर्ज काफी हद तक ठीक हो सकता है। परिजन अक्सर इन लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। नई दिल्ली की डॉ. हेमा मित्तल ने कहा कि कई बार बिना चिकित्सकीय परामर्श के घर पर ही बच्चों को नैबुलाइजर देते हैं, इससे दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने कहा कि अस्थमा के लक्षण मौसम बदलने पर तेजी से उभरते हैं। कार्यशाला में डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. सुमित तनेजा, डॉ. आरएन शर्मा, डॉ. सलिल भारद्वाज, डॉ. स्वाति द्विवेदी, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. रिषु अग्रवाल, डॉ. मीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed