फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   French tourist injured after slipping at Taj Mahal in Agra

Agra: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरे फ्रांसीसी पर्यटक को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती; दीदार करते समय हुआ हादसा

Sun, 05 Nov 2023 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 07:18 PM IST
सार

आगरा में ताजमहल का दीदार करते समय पैर फिसलने से फ्रांस का पर्यटक गिर गया। इससे उन्हें चोल लग गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
French tourist injured after slipping at Taj Mahal in Agra
Agra: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरे फ्रांसीसी पर्यटक को लगी चोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को ताजमहल में फ्रांस के पर्यटक का पैर फिसलने से वह गिर गए। इससे उन्हें चोट लग गई। सुरक्षाकर्मियों तो जानकारी हुई तो उन्होंने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल पर्यटक परिवार के साथ आगरा पहुंचे हैं। वह ताज का दीदार करने गए थे। इसी समय हादसा हो गया। 

विज्ञापन


स्मारकों में पर्यटकों के साथ हादसे नहीं थम रहे। रविवार को फ्रांस का पर्यटक ताजमहल में नौबतखाने के पास गिर पड़ा। गिरने से पर्यटक का पैर टूट गया। एड़ी में फैक्चर आया है। निजी अस्पताल में पर्यटक ने इलाज कराया। जहां प्लास्टर लगाने के बाद पर्यटक को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुछ दिन पहले फतेहपुर सीकरी में फ्रांस की पर्यटक की गिरने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बंदर का ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा: मालिक छत से गिरा तो साथ में कूद गया, एंबुलेंस में पहुंचा अस्पताल; और फिर
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांसीसी पर्यटक डेनिस विसेंट अपने परिवार के साथ टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। रविवार सुबह वह ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। मुख्य गुंबद से लौटते समय मेहमान खाने की तरफ नौबतखाने के पास फोटो खींचते समय उनका पैर फिसल गया। एएसआई व सीएसएफ कर्मी उनको व्हील चेयर से रॉयल गेट तक लाए। यहां एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था। पर्यटक ने सरकारी अस्पताल जाने से मना कर दिया, फिर सांई की तकिया स्थिति निजी अस्पताल में इलाज कराया।

नहीं आई गंभीर चोट

नौबतखाना के पास फ्रांसीसी पर्यटक गिर पड़े थे। एंबुलेंस उपलब्ध कराई। अस्पताल भेजा गया। गंभीर चोट नहीं आई है। -प्रिंस वाजपेयी, संरक्षण सहायक, ताजमहल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed