फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   freedom fighter NAJARBAND at home

गांधी तेरे देश में स्वतंत्रता सेनानी हो रहे नजरंबद

Fri, 02 Oct 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 02 Oct 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
freedom fighter NAJARBAND at home
अगर आज गांधीजी होते तो इन हालात पर क्या कहते? उनके देश में 96 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी को पुलिस ने सिर्फ इसलिए घर में नजरबंद कर दिया, क्योंकि वे शराबबंदी के लिए आवाज उठा रहे हैं। जब चार महीने में सरकार ने चिम्मन लाल जैन की नहीं सुनी, तो उन्होंने आज गांधी जयंती पर यमुना में कूदकर प्राण त्यागने का प्रण ले लिया। संयोग से आज सीएम भी शहर में हैं। सीएम से भरोसा दिलाने के बजाय अफसरों ने उन्हें नजरबंद करा   दिया। उनके घर के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन

पथवारी बेलनगंज निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिम्मन लाल जैन ने गुरुवार सुबह शहीद स्मारक पर चरखा चलाकर सूत काता। सामाजिक संगठनों ने उनसे जलसमाधि के प्रण से पीछे हटने को कहा लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

देर शाम सीओ छत्ता बीएस त्यागी उनके निवास पर पहुंचे और उनके परिवार वालों के  साथ मिलकर उन्हें समझाने की कोशिश की। वे नहीं माने तो उन्हें घर में ही नजरबंद कर दिया है।  उन्हें आज घर से नहीं निकलने दिया जाएगा। हालांकि सीओ छत्ता का कहना है कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed