फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free Wifi enjoy for half an hour Shahganj and Bhagwan Talkies of Agra

Agra: ताज का शहर आगरा हुआ स्मार्ट, इन चौराहों पर आज से ले सकेंगे आधा घंटे फ्री वाईफाई का आनंद

Tue, 21 Mar 2023 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 09:34 AM IST
सार

इस सेवा का कोई दुरुपयोग न कर पाए। इसके लिए वाईफाई उपयोगकर्ता का नंबर साफ्टवेयर पर फीड हो जाएगा, जिससे कुछ गड़बड़ी होने पर उसे ट्रेस किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Free Wifi enjoy for half an hour Shahganj and Bhagwan Talkies of Agra
वाईफाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्मार्ट सिटी में सुविधाएं भी स्मार्ट मिलेंगी। बिजलीघर चौराहा, शाहगंज बाजार, भगवान टॉकीज, सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर, वॉटरवर्क्स और सदर बाजार में मंगलवार से लोग 30 मिनट मुफ्त वाईफाई का लाभ ले सकेंगे। अधिक इस्तेमाल पर मोबाइल की तरह रिचार्ज होगा। वाईफाई एक्टिव करने के लिए आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड पर लोगों को क्लिक करना होगा।
विज्ञापन

इन छह स्थानों पर शुरू की गई सुविधा

स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक प्रोजेक्ट केके ने बताया कि छह स्थानों पर शहर में 30 मिनट मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू की गई है। 30 मिनट से अधिक सेवा जारी रखने के लिए रिचार्ज कराना होगा। एक दिन का रिचार्ज 9 रुपया, तीन दिन का रिचार्ज 19 रुपया और 7 दिन का रिचार्ज 39 रुपया में होगा। रिचार्ज कराने के बाद लोग इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेंगे। इंटरनेट सेवा मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए वाईफाई टैब को ऑन करना पड़ेगा। फिर स्मार्ट सिटी पर क्लिक करने से सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षिका ने मौत को खुद लगाया गले: बनाया लाइव वीडियो ताकि दुनिया को पता चले सके आखिर क्यों ली खुद की जान 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस तरह कर सकेंगे रिचार्ज

प्रतिदिन आधा घंटा प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। फिर न्यूनतम चार्ज देना होगा फ्री वाई-फाई के लिए प्रत्येक व्यक्ति वाईफाई जोन से कनेक्ट कर इन चौराहों पर ई-मेल, वीडियो कॉलिंग, इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। 30 मिनट तक यह सेवा नि:शुल्क होगी। उसके बाद ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए बीएसएनएल के प्लान खरीदने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed