फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free travel in roadways buses for women on Raksha Bandhan

Raksha Bandhan: आज रात 12 बजे से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, आगरा से 24 घंटे मिलेंगी बसें

Wed, 10 Aug 2022 03:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 03:08 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए 48 घंटे तक निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी। आगरा से नोएडा, बरेली, लखनऊ, फरीदाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी आदि रूटों पर 24 घंटे बसें मिलेंगी।

विज्ञापन
Free travel in roadways buses for women on Raksha Bandhan
रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए आगरा से लंबी दूरी के रूटों पर बसों का विशेष संचालन शुरू कर दिया है। सभी रूटों पर 558 बसें चलेंगी। इनके फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। साथ ही, 24 घंटे इन रूटों पर बसों का संचालन होगा। 

विज्ञापन


आगरा के आईएसबीटी, ईदगाह, फोर्ट व अन्य डिपो पर अलग-अलग समय में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। बुधवार रात 12 बजे से महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगी। निशुल्क सेवा 48 घंटे तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


आगरा से नोएडा, पलवल, हरिद्वार, कानपुर, लखनऊ, जयपुर व लंबी दूरी के सभी रूटों पर बसें चलेंगी। बाहरी जिलों और राज्यों में त्यौहार पर अपने घर जाने के लिए सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात 12  बजे तक निशुल्क यात्रा 

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि बसें तैयार हैं। किसी बस में टिकट नहीं लगेगा। बुधवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकेंगी। सभी बसों की इलेक्ट्रॉनिक टिक्टिंग मशीनों में निशुल्क टिकट का डाटा फीड कर दिया गया है। 

नोएडा, बरेली, लखनऊ, फरीदाबाद, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी आदि रूटों पर 24 घंटे बसें मिलेंगी। चालक और परिचालक की अलग-अलग समय में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके। 

डिपो पर तैनात किए रोडवेज कर्मचारी

शहर से सभी रूटों पर बसों को आईएसबीटी, ईदगाह व अन्य डिपो से रवाना किया जाएगा। यहीं पर लोगों की भीड़ भी लगती है। ऐसे में रोडवेज ने डिपो पर कर्मचारियों को तैनात किया है। अलग-अलग समय में कर्मचारियों को ड्यूटी करनी होगी, ताकि संचालन प्रभावित न हो सके। जिस  रूट पर भीड़ होगी, उस पर बसों को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed