फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free Ration Will Be Distributed In Mainpuri on 29 April

मैनपुरी में 29 अप्रैल से राशन वितरण: नमक, चना और तेल भी मिलेगा, 3.26 लाख परिवार होंगे लाभांवित

Thu, 28 Apr 2022 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Apr 2022 01:08 PM IST
सार

शासन ने 29 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहं और चावल का वितरण करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही रुका हुआ नमक, चना और रिफाइंड तेल भी वितरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Free Ration Will Be Distributed In Mainpuri on 29 April
राशन वितरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के राशनकार्ड धारकों को 29 अप्रैल से राशन का वितरण शुरू हो जाएगा। इस बार उन्हें नमक, चना और रिफाइंड तेल के साथ गेहूं और चावल का भी वितरण किया जाएगा। पूर्ति विभाग की ओर से डीलरों को राशन के उठान के लिए निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन


वर्तमान में राशन कार्डधारकों को दो अलग-अलग योजनाओं के तहत राशन वितरण किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गेहूं और चावल के साथ ही नमक, चना और रिफाइंड तेल दिया जाता है। वहीं दूसरी योजना में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केवल गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। अप्रैल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का वितरण तो हो चुका है, लेकिन आपूर्ति न होने के चलते इस वितरण में नमक, चना और रिफाइंड नहीं मिला था। 

विज्ञापन

शासन ने ये दिए हैं आदेश 

अब शासन ने 29 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गेहं और चावल का वितरण करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही रुका हुआ नमक, चना और रिफाइंड तेल भी वितरित किया जाएगा। जिले की 779 दुकानों के माध्यम से कुल 3.26 लाख परिवारों को राशन वितरण किया जाएगा। शासन का पत्र आने के बाद पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को तत्काल गोदाम से उठान करने के लिए निर्देशित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की कमी फिर बन सकती है रोड़ा

अप्रैल में दो बार अब तक वितरण हो चुका है। पहली बार मार्च का रुका हुआ राशन बांटा गया था तो वहीं दूसरी बार अप्रैल का मूल वितरण किया गया। दोनों ही बार ब्लॉक गोदामों पर राशन की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतिम तारीख तक भी कई डीलरों के यहां उठान नहीं हो सका, जिससे लोग राशन से वंचित रह गए। 

जिला पूर्ति अधिकारी  मोहम्मद क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि शासन ने 29 अप्रैल से राशन वितरण कराने के आदेश दिए हैं। सभी डीलरों को राशन का तत्काल उठान करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। इस बार समय से वितरण शुरू कराने के साथ ही समय से खत्म भी कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed