{"_id":"6256a128d6f0064ba37672df","slug":"fraude19-thousand-cheated-on-the-pretext-of-getting-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: ऋण दिलाने के नाम पर चार महीने तक घुमाया, ऐंठ लिए हजारों रुपये, फिर सामने आई ये सच्चाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: ऋण दिलाने के नाम पर चार महीने तक घुमाया, ऐंठ लिए हजारों रुपये, फिर सामने आई ये सच्चाई
Wed, 13 Apr 2022 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 03:40 PM IST
सार
पीड़ित के पास फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर कॉल किया था। इसके बाद चार महीने में चार बार में करीब 19 हजार की रकम जमा कराई। जब पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचा, तो सच सामने आया।
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति को शिकार बना लिया। फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर कॉल किया। इसके बाद ऋण दिलाने का झांसा दिया। चार बार में 19 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद रुपयों की मांग की। शक होने पर पीड़ित ने कंपनी के ऑफिस में जाकर पता किया। तब धोखाधड़ी का पता चला। मामले में चार महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दहतोरा निवासी विनोद राजपूत ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पांच महीने पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा कि आसान तरीके से लोन दिला देगा। इस पर उन्होंने उसकी आईडी मांगी। उसने व्हाट्स एप से परितोष विश्वास नाम की आईडी भेज दी। खुद को आगरा में तैनात बताया।
विज्ञापन
विनोद राजपूत लोन लेने के लिए तैयार हो गए। उन्हें बताया कि लोन पास हो गया है। फाइल चार्ज के रूप में 2500 रुपये देने होंगे। उन्होंने रकम जमा कर दी। उसने एक बार फिर 4522 रुपये मांगे। इसके बाद लोन क्लीयरेंस के 5130 और जीएसटी के 7300 रुपये की मांग की गई। उन्होंने यह भी जमा कर दिए। बाद में कर्मचारी ने 16 हजार रुपये की मांग की। इस पर उन्हें शक हो गया।
विज्ञापन
विनोद राजपूत ने कंपनी के ऑफिस जाकर पता किया। इसमें पता चला कि परितोष विश्वास नाम का कोई कर्मचारी नहीं है। कागजात और आईडी फर्जी निकली। उनसे कुल 19452 रुपये ले लिए गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले में सोमवार को थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्य संकलन किया जाएगा।