{"_id":"67e37abe3df07eba54034697","slug":"fraud-with-gold-loan-company-fake-gold-jewellery-kept-as-collateral-fraud-of-rs-87-lakhs-done-2025-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गोल्ड लोन कंपनी के साथ धोखा...नकली सोने के आभूषण रखे गिरवी, 87 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गोल्ड लोन कंपनी के साथ धोखा...नकली सोने के आभूषण रखे गिरवी, 87 लाख रुपये की हुई धोखाधड़ी
Wed, 26 Mar 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:25 AM IST
सार
आगरा में गोल्ड लोन कंपनी को ही धोखेबाज चकमा दे गए। नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर 87 लाख की धोखाधड़ी की गई। थाना सिकंदर में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा के शास्त्रीपुरम की गोल्ड लोन कंपनी केप्री ग्लोबल कैपिटल के 4 कर्मचारियों ने ग्राहकों से सांठगांठ करके 87 लाख रुपये से अधिक के नकली सोेने के जेवरात जमा करवा दिए। ऑडिट में इसका पता चला। मामले में सिकंदरा थाने में कंपनी के कर्मचारियों सहित 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक दर्ज कराया केस
गोल्ड लोन कंपनी की मुख्य शाखा मुंबई के परेल में है। इसके क्षेत्रीय प्रबंधक अमरीश श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कंपनी की एक शाखा शास्त्रीपुरम में है। कंपनी के कर्मचारी अजय प्रताप सिंह, रोहित उपाध्याय आदि ने नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर 37 ऋण पास कराए। ग्राहकों के एक समूह ने अलग-अलग दिनों में नकली सोने के जेवरात गिरवी रखे और लोन ले गए। शाखा लेखा परीक्षा स्तर पर ग्राहकों के आभूषणों की गुणवत्ता की परख कंपनी कर्मचारी अजय प्रताप सिंह, रोहित उपाध्याय, अजित सिंह जादौन और हरिमोहन ने की थी।
ये भी पढ़ें - UP: विवाहिता के अंतिम संस्कार पर विवाद, इस बात को लेकर भिड़े मायके और ससुराल वाले...लाश छोड़कर भागे

पुलिस कर रही जांच
इस मामले में अन्य आरोपियों में अल्ताफ अली, अंकित गर्ग, चेतन परिहार, देवेश गौतम, धर्मेंद्र सारस्वत, डिंपल जैन, पुष्पेंद्र कुमार, मनीष त्यागी, रविंद्र कपूर, रवि कुमार, रजनीश प्रताप, सन्नी पाराशर, सोमित्र कुमार सिंह, सौरभ शर्मा, शमशाद अली, सुमित उप्रैती, सुशील हरी शामिल हैं। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: आज आगरा आएंगे सीएम योगी...धर्मसभा में होंगे शामिल, 635 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी साैगात