{"_id":"67e378f21cf839dd2a0c6a44","slug":"dispute-over-last-rites-of-a-married-womanr-parents-and-in-laws-clashed-ran-away-leaving-dead-body-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता के अंतिम संस्कार पर विवाद, इस बात को लेकर भिड़े मायके और ससुराल वाले...लाश छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता के अंतिम संस्कार पर विवाद, इस बात को लेकर भिड़े मायके और ससुराल वाले...लाश छोड़कर भागे
Wed, 26 Mar 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल वालों में विवाद हो गया। ससुराल वाले लाश को खेत में पड़ा छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज स्थित महुआ खेड़ा में महिला की इलाज के दौरान नोएडा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो मायके वाले भी पहुंच गए। तीन बच्चों के भरण- पोषण के लिए विवाद हो गया। मंगलवार को महिला का शव गांव बुढ़ाना के खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाथरस के गांव नवलपुर महरारा निवासी अंकित यादव ने बताया कि 2017 में बहन प्रियंका की शादी महुआ खेड़ा निवासी देशराज के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। कुछ दिन पहले बहन की तबीयत खराब हो गई। पति देशराज ने इलाज के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। सोमवार को शव दाह संस्कार के लिए गांव पहुंचा। अपने परिजन के साथ गांव पहुंच गए।
उसने बताया कि बहन के बच्चों के लिए कुछ रुपये बच्चों के नाम जमा करने की मांग रखी। यह सुनकर ससुरालीजन भड़क गए और मारपीट कर दी। इसके बाद शव को लेकर चले गए। वह रातभर तलाश करते रहे। पुलिस को भी जानकारी दी। मंगलवार सुबह प्रियंका का शव बुढ़ाना गांव के पास मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। महिला की मृत्यु बीमारी से होना बताया गया है।