फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud with cloth merchant in agra

आगरा: कम कीमत में साड़ियां दिलाने का झांसा देकर व्यापारी से धोखाधड़ी, 2.5 लाख रुपये ले गए टप्पेबाज

Fri, 19 Nov 2021 10:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Nov 2021 10:52 PM IST
सार

आगरा में आधी कीमत पर साड़ियां देने के बहाने व्यापारी से ढाई लाख रुपए ठग लिए गए। पीड़ित व्यापारी ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Fraud with cloth merchant in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया के कपड़ा व्यापारी टप्पेबाजों की धोखाधड़ी का शिकार हो गए। आधी कीमत पर साड़ियां दिलाने का झांसा देकर उन्हें मुगल पुलिया बुलाया गया। इसके बाद टप्पेबाज माल लेकर आने के लिए 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने शुक्रवार को थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

 
जलेसर रोड स्थित कृष्णा विहार कालोनी निवासी सागर मोदी परिहार की टेढ़ी बगिया में कपड़े की दुकान है। उनकी दुकान पर 14 नवंबर को दो युवक पहुंचे। उन्होंने साड़ियों के सेंपल दिखाए। उन्होंने अपनी दुकान ताजगंज क्षेत्र में मुगल पुलिया पर बताई। उनका कहना था कि वह आधी कीमत पर साड़ी दिला देंगे। अभी उनके पास पांच लाख रुपये का माल रखा हुआ है। इसे बेचना चाहते हैं। वह ढाई लाख रुपये ही लेंगे। सैंपल पसंद आने पर सागर मोदी तैयार हो गए।
विज्ञापन


17 नवंबर हुई धोखाधड़ी 
17 नवंबर को सागर मोदी अपनी क्रेटा कार से मुगल पुलिया पहुंचे। कॉल करने पर तीन युवक आ गए। उन्होंने माल के लिए ढाई लाख रुपये मांगे। कुछ देर में ही माल लेकर आने के लिए कहा। व्यापारी उन्हें रुपये दे दिए। युवक माल लेकर आने के बहाने चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन वो स्विच ऑफ था। काफी देर बाद भी वह नहीं आए। इस पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

शहर में पहले भी हुई धोखाधड़ी 
शहर में टप्पेबाजों की वारदात लगातार हो रही हैं। पूर्व में पुलिस अधिकारी बनकर बल्केश्वर में व्यापारी और सदर में महिला से गहने उतरवा लिए थे। कोतवाली में व्यापारी के कर्मचारी से बाबा बनकर 27 किलोग्राम चांदी की पायल ले गए थे। अब उन्होंने व्यापारी को ठगने के लिए नया तरीका अपनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed