{"_id":"5b41ca0d4f1c1bc3248b50e5","slug":"fraud-with-agra-trader-on-name-of-drug-business","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड से आया शक्तिवर्द्धक दवा के लिए ये ऑफर, मुनाफे के चक्कर में फंस गया व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड से आया शक्तिवर्द्धक दवा के लिए ये ऑफर, मुनाफे के चक्कर में फंस गया व्यापारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एक व्यापारी से घोड़ों की शक्तिवर्द्धक दवा का बिजनेस करने के नाम पर तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल की जांच के बाद थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दयालबाग निवासी मोहनजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार मई 2017 में उनके पास एक ई-मेल आया। इसमें इंग्लैंड का पता लिखा था। इसमें प्रस्ताव था कि घोड़ों के लिए शक्तिवर्द्धक दवाइयां भारत से भेजकर व्यापार कर सकते हो।
इसमें लागत से दोगुने मुनाफे की बात कही गई। इस पर कंपनी के प्रतिनिधि से बात की, उसने कंपनी के दस्तावेज ई-मेल से भेज दिए। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने सैंपल भेजने का दबाव बनाया।इसके लिए एक कंपनी के बारे में बताया।

गुजरात के एक व्यक्ति ने उससे बात की। सैंपल के लिए व्यापारी से आरटीजीएस के माध्यम से तीन लाख रुपए मुंबई की शाखा में ट्रांसफर करा लिए। इस पर उनको घोड़ों की शक्तिवर्द्धक दवा भेज दी गई।
उन्होंने इग्लैंड के व्यक्ति डेनियल को दवा भेज दी। बाद में डेनियल ने सैंपल पास होने की बात कही। इसके बाद 500 लीटर दवा का आर्डर दिया। जिस कंपनी से माल आना था, उसने 10-10 लाख रुपयों की मांग की थी।
इसके लिए खाता नंबर भी दिए थे। बाद में 70 प्रतिशत भुगतान करने की बात कही। मगर, बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल नंबर बंद हो गया। ई-मेल भी नहीं आए। इस पर व्यापारी का शक हो गया। उन्हें पता चला कि ठगी की गई है।
पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने जांच की। जांच के बाद थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। इसी तरह का पिछले दिनों रकाबगंज क्षेत्र में भी मामला सामने आया था।