{"_id":"68353e57b12dfe9af40a5272","slug":"fraud-with-a-jeweler-bought-diamonds-worth-rs-15-lakh-bank-cheque-was-handed-over-account-turned-out-to-be-em-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सराफ से धोखाधड़ी: 15 लाख रुपये के हीरे खरीदे, जिस बैंक का थमाया चैक...उसका खाता निकला खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से धोखाधड़ी: 15 लाख रुपये के हीरे खरीदे, जिस बैंक का थमाया चैक...उसका खाता निकला खाली
Tue, 27 May 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 27 May 2025 09:53 AM IST
सार
आगरा में सराफ के साथ धोखाधड़ी की गई। युवक ने 15 लाख रुपये के हीरे खरीदकर चेक थमा दिया। सऱाफ ने जब बैंक में चैक डाला, तो पता चला कि खाते में पर्याप्त धनराशि ही नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एमजी रोड स्थित अजय जैग्स एंड ज्वैलरी की दुकान से एक युवक ने 15 लाख रुपये के हीरे खरीदे। इसके बदले में नकदी के बजाय बैंक का चेक दे दिया। बैंक में चेक लगाने पर पर्याप्त धनराशि न होने के कारण भुगतान नहीं हो सका। इस पर सराफ ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
स्वदेशी नगर, हरीपर्वत निवासी अजय यादव ने बताया कि उनकी सोने-चांदी की दुकान है। वह हीरे भी बिक्री करते हैं। 24 सितंबर 2024 को परिचित गाजियाबाद निवासी राजीव दीक्षित बरेली के धीरेंद्र प्रताप के साथ आए थे। धीरेंद्र ने 15 लाख रुपये के हीरे खरीदे। भुगतान में बैंक का चेक दिया। यह भी कहा कि चेक अभी मत लगाना। वह जल्द ही 20 लाख के जेवरात बेचने आएगा। उनमें से हीरों की रकम काट लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने बाद भी जब वो नहीं आया तो 11 नवंबर को चेक बैंक में लगा दिया। पता चला कि खाते में धनराशि नहीं है। चेक बाउंस हो गया। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि रुपयों के लेन-देन का विवाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।