फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fraud of Rs 36 lakh with trader in agra

आगरा: कारोबारी से 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी, साइबर अपराधियों ने सोने की ट्रेडिंग का झांसा देकर बनाया शिकार

Mon, 31 Jan 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने कारोबारी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में निवेश करने पर दोगुना मुनाफा होने का झांसा दिया था। उन्हें अपनी बातों में फंसाकर कई बार में रकम जमा करा ली।  

विज्ञापन
fraud of Rs 36 lakh with trader in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में पैसा लगाकर मुनाफा दिलाने के नाम पर हरीपर्वत क्षेत्र के एक कारोबारी से 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। उन्हें दोगुना फायदा दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़ित कारोबारी ने रेंज साइबर थाना में शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम गई, उनके बारे में पता किया जा रहा है। 

विज्ञापन

हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी का कृषि से संबंधित उपकरण बनाने का कारोबार है। एक महीने पहले उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में निवेश पर दोगुने का फायदा देने की बात लिखी थी। मैसेज में एक नंबर लिखा था। इस पर उन्होंने कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को एमसीएक्स से जुड़ा होना बताया।

विज्ञापन

कई बार में ट्रांसफर कराए 36 लाख रुपये 

कॉल करने वाले ने कहा कि सोने की ट्रेडिंग करने पर अच्छा मुनाफा करा देगा। इसमें कुछ लाख रुपये का निवेश करना होगा। कारोबारी ने कई दिन तक युवक से बात की। युवक के कहने पर एक एकाउंट भी खुलवा दिया। इसके बाद उनसे कई बार में 36 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बावजूद रकम की मांग की जाने लगी। मगर, उनके खाते में कोई रकम नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। मगर, रकम वापस नहीं दी गई। पीड़ित कारोबारी ने रेंज साइबर थाना में शिकायत की है। रेंज साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित कारोबारी धोखाधड़ी के मामले में किसी से कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

लखनऊ और बिहार के खातों से निकली रकम

पुलिस ने मामले की जांच की। इसमें पता चला कि जिन खातों में रकम गई है, वो लखनऊ और बिहार के हैं। रकम को जमा होने के कुछ देर बाद ही निकाल लिया गया। अब पुलिस खाताधारकों के बारे में पड़ताल कर रही है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। 

चिकित्सक के खाते से निकले थे 73 लाख रुपये

दो महीने पहले एक अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक के खाते से 73 लाख रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने जांच की। इसमें पता चला था कि रकम बिहार और झारखंड के खातों से निकाली गई। कई खातों के बारे में पता चला। इनके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed