{"_id":"5dac9d298ebc3e0164408e2d","slug":"fraud-of-50-lakhs-from-shoe-traders-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के मौके पर 'लालच' देकर कारोबारियों को लगाया 50 लाख का चूना, शातिर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के मौके पर 'लालच' देकर कारोबारियों को लगाया 50 लाख का चूना, शातिर युवक फरार
Mon, 21 Oct 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में जूता कारोबारियों का करीब 50 लाख का माल लेकर शातिर युवक फरार हो गया। उसने 20 दिन पहले ही फर्म खोली थी, ज्यादा मुनाफा देने का लालच दिया था। माल लेकर उसने कोई बिल भी नहीं दिया। जैसे ही पैसा देने का नंबर आया, वो रफूचक्कर हो गया। पीड़ित कारोबारियों ने उसके खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।
अर्जुन नगर निवासी जूता कारखाना संचालक प्रेम सिंह ने बताया कि आजमपाड़ा निवासी दो लोग उसके पास आए थे। उन्होंने बताया कि नया होलसेलर अंकित मार्केट में आया है। ज्यादा मुनाफा दे रहा है। दिवाली का मौका है, उसे काफी माल चाहिए। अंकित ने भोला कांप्लेक्स में क्वालिटी फुटवियर के नाम से फर्म खोली थी।
कई कारोबारियों ने दिया माल
उन्होंने उस पर विश्वास करते हुए 136 जोड़ी जूते 15 अक्तूबर को दे दिए। इनकी कीमत तकरीबन 29 हजार रुपये थी। इसी तरह प्रकाश नगर के आकाश ने 45 हजार रुपये, सचिन ने 60 हजार रुपये, लवकुश ने 55 हजार रुपये, पप्पू ने 60 हजार रुपये, उदयभान ने 65 हजार रुपये, मोनू ने 12 हजार रुपये के जूते अंकित के हमीद नगर स्थित गोदाम में पहुंचा दिए।

आरोपी ने दो दिन में पेमेंट का वादा किया गया था। 100 से अधिक कारोबारियों से उसने माल लिया। सबसे कहा था कि 17 अक्तूबर तक पूरा पेमेंट कर दिया जाएगा। 17 अक्तूबर को जब व्यापारी पेमेंट लेने पहुंचे तो फर्म पर ताला लगा था।
अंकित का फोन स्विच ऑफ था। काफी तलाशने पर भी उसके बारे में जानकारी नहीं लग सकी। वे एजेंट भी नहीं मिले जिन्होंने उससे मिलवाया था। सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
अहमदाबाद में ट्रांसपोर्ट पर रुकवाया माल
पुलिस ने जिस ट्रांसपोर्ट से बुक होकर माल भेजा गया था उसके संचालकों से संपर्क किया। इसके बाद माल को अहमदाबाद में रुकवा दिया। ट्रांसपोर्ट संचालक से कहा गया है कि वह माल को नहीं ले जाने दे। इस पर कारखाना संचालक अब अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे हैं।
नहीं दिया था बिल
कारखाना संचालकों का कहना है कि अंकित गुप्ता ने माल लेकर अधिक कीमत देने का वादा किया था। इसका कोई बिल भी नहीं दिया गया था।