{"_id":"5f4cf0208ebc3e3d0924299b","slug":"fraud-mainpuri-news-agr4571181183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजना में चयन का झांसा देकर ठगे 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजना में चयन का झांसा देकर ठगे 25 हजार
विज्ञापन
भोगांव। गांव नरैनीपुर निवासी एक व्यक्ति की पुत्रियों का चयन एक सरकारी योजना में होने का झांसा देकर 25 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित संदीप यादव ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में कहा है कि 28 अगस्त की दोपहर करीब ढाई बजे उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। उन्होंने जब बात की तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि उनकी पुत्रियों का केंद्र सरकार की एक लाभकारी योजना में चयन हो गया है। चयन के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए 25 हजार रुपये खाते में डालने की बात कही।
ठग की बातों में आए संदीप ने बिना कोई जांच पड़ताल किए 25 हजार रुपये ठग द्वारा बताए गए खाता में डाल दिए। रुपये डालने के बाद जब उक्त व्यक्ति को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। ठगी की जानकारी होने के बाद उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस से ठग का पता लगाकर 25 हजार की रकम वापस कराए जाने की मांग की गई है।