{"_id":"5f0603818ebc3e63894d3f0a","slug":"fraud-kasganj-news-agr449636136","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों को जारी किया गया पत्र, मांगे शैक्षणिक दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों को जारी किया गया पत्र, मांगे शैक्षणिक दस्तावेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शिक्षा विभाग के फर्जीवाड़े को लेकर एडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने महाविद्यालयों में जांच शुरू कर दी है। दो सदस्यीय टीम के प्रभारी एसडीएम ने सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है और संबंधितों के शैक्षणिक दस्तावेज मांगे हैं।
जिलेभर के महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रवक्ताओं के दस्तावेजों की जांच शुरू कराई है। शासन के निर्देश पर टीम गठित की गई है। एडीएम अजय श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण की टीम ने जांच शुरू कर दी है। तीन सदस्यीय टीम में मुख्य टीम परीक्षण करेगी। जबकि अन्य दो सदस्यीय टीम एसडीएम के नेतृत्व में स्थलीय और दस्तावेजों का भौतिक परीक्षण करेगी।
दो सदस्यीय टीम के प्रभारी एसडीएम ने राजकीय और शासकीय अनुदानित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र भेज दिया है। तीन दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय अवधि में दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए तो नोटिस जारी किया जाएगा। जिलेभर में जांच के दायरे में एक राजकीय और तीन अनुदानित विद्यालय आए हैं। इनमें 4 प्राचार्य और 52 प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य करने लगे तैयारी
महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने अब सभी प्रवक्ताओं से शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की प्रतियां मांगी हैं। केए कॉलेज के प्राचार्य डा. बीके तोमर ने बताया कि विद्यालय में तैनात सभी 20 प्रवक्ताओं में से कई प्रवक्ताओं की दस्तावेज पत्रावलियां पहले ही महाविद्यालय में जमा हैं। जो स्वप्रमाणित हैं। जबकि अन्य प्रवक्ताओं के दस्तावेज भी जल्द जमा कर लिए जाएंगे।
- सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है। उनसे दस्तावेज मांग लिए गए हैं। तीन दिन का समय दे दिया गया है- ललित कुमार, एसडीएम।