{"_id":"602819ec8ebc3ee9631f204d","slug":"fraud-in-the-mnrega-works-found-in-budhauli-lodipur-and-dawoodpur-mainpuri-news-agr4805391134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ौली लोधीपुर और दाऊदपुर में मिला मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ौली लोधीपुर और दाऊदपुर में मिला मनरेगा कार्यों में फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों में लगातार फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। शुक्रवार को दो ग्राम पंचायतों में जांच के लिए गई सोशल ऑडिट टीम को मजदूरों की संख्या में बड़ी गड़बड़ी मिली। मामले की रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी गई है। निदेशालय को भी ये रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत बुढ़ौली लोधीपुर में शुक्रवार को सोशल ऑडिट प्रस्तावित था। सोशल ऑडिट टीम में विमलेश कुमारी और सुघर सिंह पहुंचे थे। इसी दौरान ब्लॉक सोशल ऑडिट समन्वयक अविरल यादव भी मौके पर पहुंच गई। ऑनलाइन एमआईएस रिपोर्ट में कुल दस कार्यों में 126 श्रमिक लगे दर्शाए गए थे। मौके पर केवल चार कार्यों में 33 श्रमिक ही कार्य करते मिले। कार्यों से संबंधित कोई भी पत्रावली मौके पर उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इसी तरह ग्राम पंचायत दाऊदपुर में भी एमआईएसी रिपोर्ट में पटरी मरम्मत कार्य पर कुल 19 श्रमिक कार्य करते हुए दर्शाए गए थे। लेकिन यहां भी ब्लॉक सोशल ऑडिट समन्वयक को काम बंद मिला। मामले की रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी गई है, जिसमें जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
----
दो माह में कई फर्जीवाड़े आ चुके हैं सामने
मनरेगा कार्यों के निरीक्षण में बीते दो माह में कई बार फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। सोशल ऑडिट टीम ने बीते माह टिंडौली, गढ़िया समेत कई गांवों में मनरेगा कार्यों की फर्जी रिपोर्ट भरे जाने के मामले पकड़े थे। हालांकि अब तक किसी में भी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
----
वर्जन
ब्लॉक समन्वयक द्वारा मनरेगा कार्यों के निरीक्षण किए जाते हैं। जो भी रिपोर्ट आएगी, उसे जिला विकास अधिकारी को भेजा जाएगा। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंजू यादव, जिला सोशल ऑडिट समन्वयक।