फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   france footballer jidan see taj with wife

फ्रांसीसी फुटबालर जिदान ने पत्नी संग निहारा ताज

Wed, 15 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 15 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
france footballer jidan see taj with wife
‌जिडान - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
फ्रांस के जाने माने फुटबालर और स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने मंगलवार की सुबह ताज का दीदार किया। उनकी पत्नी वेरोनिका भी साथ रहीं। जिदान डेढ़ घंटे तक ताज में रहे। इस दौरान उन्होंने पत्नी के साथ ताज के साये में बिताए लम्हों को कैमरे में कैद किया। यमुना एक्सप्रेस वे से कार से पत्नी के साथ आए जिदान अमर विलास होटल से सुबह करीब साढ़े नौ बजे पत्नी के साथ ताजमहल पहुंचे। उन्होंने ताज की पच्चीकारी के बारे में जानकारी ली। ताज के इतिहास को भी जाना। उन्होंने ताज की खूबसूरती को बेमिसाल बताया। साढ़े दस बजे वे होटल पहुंचे और दोपहर को दिल्ली रवाना हो गए। बता दें, जिनेदिन जिदान ने 1998 में फुटबाल विश्व कप के हीरो रहे हैं। उन्हें कतर (सऊदी अरब) में 2022 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है। ये अपनी शिष्टता, विजन, बाल पर नियंत्रण रखने और अपनी तकनीक के लिए जाने जाते हैं और आक्रामक मिडफील्डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed