{"_id":"605c7a378ebc3ecbe129766f","slug":"fourth-accused-of-kavadia-murder-case-also-arrested-mainpuri-news-agr4860689199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावडिय़ा हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावडिय़ा हत्याकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
किशनी में पुलिस हिरासत में कांवडिय़ा हत्यारोपी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में आठ मार्च को वाहन ओवरटेक करने के दौरान हुए झगड़े में एक कांवड़िए की गोली मारकर हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में पुलिस मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को जेल भेज चुकी है।
जनपद इटावा के गांव गीजा निवासी अनुज कुमार शाक्य आठ मार्च को साथियों के साथ श्रृंगीरामपुर कांवड़ भरने गया था। थाना क्षेत्र में तरिहा रामनगर के पास कांवड़ियों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर सवारों से ओवरटेक करने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान ट्रैक्टर सवार एक व्यक्ति की ओर से चलाई गोली लगने से लगने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो दिन बाद मेडिकल कॉलेज में अनुज की मौत हो गई थी।
16 मार्च को पुलिस ने कांवड़िया हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी के भाई कुलदीप उर्फ बाबा भदौरिया निवासी बी-ब्लॉक शास्त्री नगर भिंड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज और साथी रवि चौहान को इटावा रेल ट्रैक के पास से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को सीओ भोगांव अमर बहादुर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वारदात के बाद फरार चले रहे चौथे आरोपी दीपू यादव उर्फ प्रदीप निवासी नालीपुरा देहात भिंड मध्य प्रदेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।