फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourteen lakh voters will elect city government on May four In municipal elections in Agra

Agra: 14 लाख मतदाता चार मई को चुनेंगे शहर की सरकार, कार्यक्रम जारी, तैयारियां पूरी

Mon, 10 Apr 2023 12:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 12:34 AM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी हो गई। इसके साथ ही रविवार शाम से आगरा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सोमवार को जिला प्रशासन निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना जारी करेगा।

विज्ञापन
fourteen lakh voters will elect city government on May four In municipal elections in Agra
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना रविवार शाम को जारी हो गई। दो चरणों में चुनाव होंगे। आगरा पहले चरण में शामिल है। जहां सात नगर पंचायत, पांच नगर पालिका और नगर निगम में 11 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नगर के 100 वार्डों में 14.66 लाख महिला व पुरुष मतदाता 4 मई को शहर की सरकार चुनेंगे।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होते ही रविवार शाम से जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सोमवार को जिला प्रशासन निर्वाचन की सार्वजनिक सूचना जारी करेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ए मनिकंडन ने बताया कि तीन महीने पहले ही चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई थीं।
विज्ञापन


सोमवार को नए सिरे से अपडेट किया जाएगा। मतदाता, मतदान स्थल, मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण, नामांकन स्थल, ईवीएम मशीनों का सत्यापन व संवेदनशील केंद्रों का चिह्नांकन किया जाएगा। आरओ व एआरओ के अलावा निर्वाचन के लिए प्रभारी अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम के 100 वार्डों में ईवीएम मशीन से मतदान होगा जबकि नगर पंचायत व नगर पालिका में मतपत्रों से वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा कार्यक्रम

  • 11 अप्रैल से नामांकनपत्रों की बिक्री व जमा
  • 17 अप्रैल नामांकनपत्र जमा करने अंतिम तिथि
  • 18 अप्रैल को नामांकनपत्रों की जांच
  • 20 अप्रैल को नामांकनपत्र वापसी
  • 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन
  • 4 मई को सभी नगर निकायों में मतदान
  • 13 मई को मतगणना

नगर नगम की फैक्ट फाइल...

  • 100 वार्ड में 14,66,788 मतदाता हैं
  • 795170 पुरुष और 671618 महिलाएं

मेयर पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित

13 निकायों में आरक्षण की स्थिति

  • आगरा नगर निगम : अनुसूचित वर्ग महिला
  • नगर पालिका अछनेरा : अनुसूचित वर्ग महिला
  • नगर पालिका एत्मादपुर : पिछड़ा वर्ग
  • नगर पालिका फतेहपुर सीकरी : पिछड़ा वर्ग महिला
  • नगर पालिका बाह : अनारक्षित
  • नगर पालिका शमसाबाद : पिछड़ा वर्ग
  • नगर पंचायत पिनाहट : अनुसूचित वर्ग महिला
  • नगर पंचायत जगनेर : अनारक्षित
  • नगर पंचायत फतेहाबाद : महिला
  • नगर पंचायत किरावली : पिछड़ा वर्ग महिला
  • नगर पंचायत दयालबाग : अनारक्षित
  • नगर पंचायत खेरागढ़ : अनारक्षित
  • नगर पंचायत स्वामीबाग : अनारक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed