फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourteen contract electric workers were dismissed for going on strike in Agra FIR registered under ESMA

बिजली कर्मियों की हड़ताल: 14 संविदा कर्मी बर्खास्त, एस्मा के तहत FIR दर्ज, 'अब जेल भरो आंदोलन का एलान'

Sat, 18 Mar 2023 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 11:01 PM IST
सार

आगरा में बिजलीकर्मियों की हड़ताल पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का कड़ा रुख सामने आया है। प्रदर्शन कर रहे 14 संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही एस्मा के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
fourteen contract electric workers were dismissed for going on strike in Agra FIR registered under ESMA
प्रदर्शन करते बिजलीकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने सख्त रुख अपनाया है। प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने 14 संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया है। इनके विरुद्ध एस्मा के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। प्रबंध निदेशक का कहना है कि जो लोग काम पर नहीं लौटेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ गैलाना रोड स्थित मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल सभा में सरकार पर दमनकारी नीतियों का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने अब जेल भरो आंदोलन का एलान किया है। सरकार पर तानाशाही और लंबित मांगों की सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

मजबूरन करना पड़ रहा आंदोलन

अभियंता संघ के आरके वर्मा, क्षेत्रीय सचिव अनूप उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय कमेटी की बैठक में जेल भरो आंदोलन का निर्णय हुआ है। दक्षिणांचल राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, महासचिव राजवीर सिंह, संयोजक युगल किशोर, हाइड्रो कर्मचारी नेता सलमान मजहर आदि हड़ताल सभा में मौजूद रहे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि हमारा उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं है, लेकिन सरकार की वादाखिलाफी से हमारे भविष्य पर संकट है। इसके विरोध में हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed