फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fourlane, constraction, fog, kasganj

निर्माणाधीन फोरलेन कोहरे में बन सकता है हादसे का कारण

Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
fourlane, constraction, fog, kasganj
कासगंज में फोरलेन निर्माण में सड़क पर बीच में आए पोल और अधूरी पड़ी सड़क - फोटो : KASGANJ
कासगंज। फोरलेन सड़क योजना का काम जगह-जगह अधूरा पड़ा है। कई स्थानों पर बिजली के खंभे सड़कों के मध्य में लगे हुए हैं। कोहरे में विद्युत खंभों और निर्माणाधीन पुलिया के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निर्माणदायी संस्था का इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

नदरई से लेकर कलक्ट्रेट तक कई ऐसे संवेदनशील स्थान हैं, जहां दुर्घटना होने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। सड़क निर्माण के साथ ही विद्युत खंभों को हटाया जाना था, लेकिन इनको हटाने के बजाए सड़का का निर्माण विद्युत पोलों के इधर उधर करा दिया गया। खंभे सड़क के लगभग मध्य में खड़े हैं। कहीं सिंगल खंभा है तो कहीं डबल खंभा लगा है।
विज्ञापन

खंभों पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाए गए हैं। कोहरे में दूर से यह खंभे दिखाई नहीं देंगे। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तीव्र मोड़ है। एक ओर का रास्ता पुल बनने के कारण बंद है। जिसकी वजह से यहां वाहन यकायक मुड़ते हैं। यहां भी सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं कराया गया। कोहरे को लेकर न तो निर्माणदायी एजेंसी ने अभी जरूरी कदम उठाया है और न ही लोक निर्माण विभाग ने। यह अव्यवस्थाएं शीघ्र दूर नहीं हुई तो सर्द मौसम में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द लगाई जाएंगी रेडियम पट्टी
विद्युत पोल हटाने के लिए विद्युत विभाग से अपेक्षा की गई है। दुर्घटना की संभावना को देखते हुए रेडियम पट्टी लगाई गई हैं, लेकिन कई जगह रेडियम पट्टी बच्चों ने हटा दी है। अब दोबारा रेडियम पट्टी लगवाई जाएगी- सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed