{"_id":"62d6ea35a532f91a2a3bd983","slug":"four-youths-were-roaming-around-in-a-stolen-car-three-pistol-cartridges-were-found-mainpuri-news-agr5405934112","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की कार से घूम रहे थे चार युवक, तीन तमंचा कारतूस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की कार से घूम रहे थे चार युवक, तीन तमंचा कारतूस मिले
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की कार का पीछा किया। कुछ देर बाद फर्दपुर तिराहा के पास कार को रोक लिया। तलाशी ली तो उसमें मौजूद चार युवकों के पास से तीन तमंचे और कारतूस मिले। आरोपी जिस कार से घूम रहे थे, वह भी चोरी की थी। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की एक टीम मंगलवार की सुबह फर्दपुर तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि एक बिना नंबर की कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं। उनके पास हथियार भी हो सकते हैं। थानाध्यक्ष विदेश त्यागी ने टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद तिराहा के पास पहुंची कार को जब पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी मोड़ कर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा करने के बाद कुछ दूरी पर कार को रुकवा लिया। उसमें चोर युवक मौजूद थे, जब उनकी तलाशी ली तो तीन लोगों के कब्जे से तमंचे और कारतूस मिले। ये लोग गाड़ी के कागजात आदि नहीं दिखा सके। जांच में पता चला कि कार चोरी की है। पूछताछ करने पर युवकों ने अपने नाम योगेश सिंह, शिवम उर्फ यशवीर उर्फ शिबुआ, विवेक कुमार और दीपक उर्फ दीपू निवासी गांव चिर्रा बिछवां बताया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया।