फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four young man sexually assaulted a minor girl in mainpuri

मैनपुरी: चार युवकों ने किया नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, हाथ-पैर बांध झाड़ियों में फेंका

Sat, 16 May 2020 05:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 May 2020 05:53 PM IST
सार

  • शुक्रवार शाम घर से सिलाई की दुकान पर गई थी किशोरी, सुबह झाड़ियों में पड़ी मिली
  • पीड़ित किशोरी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
four young man sexually assaulted a minor girl in mainpuri
नाबालिग के साथ दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किशोरी गांव के पास प्लॉट में बेहोशी की हालत में मिली। होश आने पर उसने बताया कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम तकरीबन चार बजे घर से निकली। वो घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक टेलर की दुकान पर कुर्ता सिलवाने गई थी। काफी देर बाद भी जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत हो गए। 
विज्ञापन



किशोरी की तलाश शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं लग सका। रातभर परिजन तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह किशोरी गांव के पास एक खाली पड़े प्लाट में झाड़ियों के बीच बेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। होश आने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा तानकर धमकाया

पीड़िता के अनुसार चार युवक रास्ते में उसे अगवा कर ले गए। झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के पास तमंचा था। विरोध किया तो कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाया। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता ने समीर उर्फ इरशाद अली पुत्र अशरफ निवासी वैदनटोला, मनोज कुमार पुत्र राकेश निवासी बसंतपुर व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।  

थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान ने बताया कि पीड़ित किशोरी की तहरीर पर नामजद युवकों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed