{"_id":"5b6c83594f1c1ba61f8b7cf0","slug":"four-young-man-sexual-harassment-with-a-minor-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 9 की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर जंगल में गैंगरेप, बेहोश हुई तो दिखाई और दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा 9 की छात्रा के हाथ-पैर बांधकर जंगल में गैंगरेप, बेहोश हुई तो दिखाई और दरिंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दरिंदों ने एक नाबालिग के साथ हैवानियत की। दरिंदगी के बाद भी आरोपियों ने नाबालिग को नहीं बख्शा। घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। सिकंदरा क्षेत्र में कक्षा नौ की छात्रा से चार युवकों ने दुष्कर्म किया। उसकी मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली।
इसके बाद दोबारा चारों ने उसे हवस का शिकार बनाया। छात्रा ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस मामले में थाने में चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
सिकंदरा क्षेत्र की किशोरी घर के पास ही एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि छात्रा का कई दिन से क्षेत्र के युवक आते-जाते पीछा कर रहे थे। 30 जुलाई की दोपहर ढाई बजे वह स्कूल से घर आ रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में ककरैठा के जंगल में जगवीर उर्फ भुल्लड़, आशु, नीरू और उमाशंकर मिल गए। वह जबरन छात्रा को जंगल में ले गए। उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके साथ चारों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना ली। छात्रा की हालत बिगड़ गई। युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर, किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।

इस कारण छात्रा ने माता-पिता को भी घटना की जानकारी नहीं दी। इसके बाद दो अगस्त को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जंगल में ले गए। उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे छोड़ा।
घटना से किशोरी दहशत में आ गई। वह गुमसुम हो गई। इस पर परिजनों को शक हो गया। मां ने उससे पूछा। उसने घटना की जानकारी दे दी। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

स्कूल जाना कर दिया था बंद
पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि चारों युवक बेटी को धमका रहे थे। इससे वह दहशत में आ गई थी। उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। वह किसी से बोल नहीं रही है।
युवती की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या
सिकंदरा क्षेत्र के ककरैठा के जंगल में एक युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। होली पर तीन युवक उसे बाइक से जंगल में ले गए थे। उसके बाद उससे दुष्कर्म किया था। तीनों ने उसकी हत्या कर जंगल में लाश फेंक दी थी।
मामले में मृतका की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया था। आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ था। जंगल में युवती का कंकाल बरामद हुआ था।